विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे नीतीश और सुशील मोदी
नीतीश कुमार मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और जदयू नेता संजय झा भी साथ रहेंगे।
पटना [राज्य ब्यूरो]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। हाल के दिनों में यह पहला मौैका होगा जब किसी दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने जा रहे हैैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी।
लंबी अवधि के बाद मुख्यमंत्री गुजरात जा रहे। जदयू सूूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रात दो बजे के करीब मुख्यमंत्री विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और जदयू नेता संजय झा भी जा रहे हैैं।
सुबह कुहासे की वजह से विमान को उडऩे में परेशानी नहीं हो इसलिए मुख्यमंत्री देर रात गुजरात के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को शाम चार बजे तक वह पटना लौट आएंगे।
गुजरात चुनाव परिणाम के बारे में नीतीश कुमार ने कई बार यह कहा था कि वहां भाजपा जीतेगी। मुख्यमंत्री का तर्क यह था कि जिस राज्य के प्रधानमंत्री हैैं उस राज्य के लोग अपने प्रधानमंत्री के खिलाफ कतई नहीं जाएंगे।