PICS: नीतीश ने दलाईलामा से लिया आशीर्वाद, धर्मगुरु ने जल-जीवन-हरियाली अभियान को सराहा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बोधगया पहुंचकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से आशीर्वाद लिया। करीब आधा घंटे तक दलाईलामा से उन्होंने बातचीत की। देखें तस्वीरें।
गया, जेएनएन। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बोधगया पहुंचकर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से आशीर्वाद लिया। करीब आधा घंटे तक दलाईलामा से उन्होंने बातचीत की। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संकट को लेकर बिहार में चलाए जा रहे जल-जीवन, हरियाली अभियान के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी। दलाईलामा ने जल-जीवन, हरियाली अभियान के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गया और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को दूर करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रह हैं। गंगा का पानी गया तक पहुंचाने की भी योजना पर काम चल रहा है। पर्यावरण संकट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रयासों पर दलाईलामा ने प्रसन्नता जताई।
दलाईलामा ने कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए यह महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री ने दलाईलामा को प्रतीक चिह्न के रूप में भगवान बुद्ध की एक प्रतिमा तथा गया से जुड़े एक कॉफी टेबुल बुक भेंट की। मौके पर धर्मगुरु ने मुख्यमंत्री को खादा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।