आरा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हों नीतीश : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि मंगलवार का दिन बिहार के लिए अहम होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरा व सहरसा आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए उनकी कड़ी आलोचना की।
पटना। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कहा कि मंगलवार का दिन बिहार के लिए अहम होगा। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरा व सहरसा आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए उनकी कड़ी आलोचना की।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नीतीश कुमार विशेष राज्य का दर्जा मांग रहे हैं। इस संबंध में उन्हें वैचारिक भ्रम है। नीतीश पहले यह तो स्पष्ट करें कि विशेष राज्य को लेकर उनकी कल्पना क्या है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुद्दों से भागते हैं। उन्हें आरा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए, लेकिन वे वहां नहीं जा रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया कि बिहार में राजग की लहर चल रही है। सभी ओर मोदी ही मोदी छाए हुए हैं। यहां राजग की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।