नीतीश कुमार: महिला सशक्तिकरण-अपराध नियंत्रण-शिक्षा में सुधार, 20 सालों में 20 प्रमुख उपलब्धियां
दो दशकों से अधिक बिहार की राजनीति के केंद्र रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा नामांकन के साथ राज्य की राजनीति ...और पढ़ें

सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
राज्य ब्यूरो, पटना। दो दशक से भी अधिक बिहार की राजनीति का केंद्र रहे नीतीश कुमार राज्य की राजनीति को अलविदा कहने जा रहे हैं। गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद नीतीश युग समाप्ति की ओर अंतिम कदम बढ़ा लिया है। इन बीस सालों में नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में कई काम किए हैं। ऐसे में आइए नीतीश के 20 सालों की 20 उपलब्धियां जानते हैं।
नीतीश के 20 सालों की 20 उपलब्धियां
- महिला सशक्तिकरण की सोच के तहत त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण।
- विद्यालयों में लड़कियो के ड्राप आउट दर कम करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका साइकिल व पोशाक योजना।
- जीविका समूह का गठन कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया।
- महिलाओं के आग्रह पर बिहार में शराबबंदी लागू किया।
- सरकारी नौकरियों व पुलिस बल में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत का आरक्षण।
- रोड आधारभूत संरचना का व्यापक विस्तार। बिहार के किसी कोने से पांच घंटे के भीतर पटना पहुंचने का लक्ष्य हासिल किया। कोसी व गंगा पर बड़ी संख्या में पुलों का निर्माण।
- वर्ष 2018 तक बिहार के हर घर तक बिजली की व्यवस्था कर दी गयी।
- सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल पहुंचाने का लक्ष्य हासिल किया।
- मुख्यमंत्री ने खुद पहल कर राज्य सरकार के निगम को गठित कर उसके माध्यम से स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की।
- चाणक्य ला यूनिवर्सिटी, आर्य भट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय व कई नए विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षिक संस्थानों की स्थापना की।
- अपराध पर नियंत्रण की पुख्ता योजना को केंद्र में रख स्पीडी ट्रायल की योजना शुरू करायी।
- जल संरक्षण और पर्यावरण को ध्यान में रख जल-जीवन-हरियाली योजना शुरू की।
- सात निश्चय के तहत गांवों के लिए पक्की गली-नली योजना को क्रियान्वित कराया।
- नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में सकल घरेलू उत्पाद सर्वाधिक रहा।
- पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना के तहत राजगीर में ग्लास ब्रिज, जंगल सफारी व नेचर सफारी का निर्माण कराया।
- पटना में गंगा पथ व इको पार्क का निर्माण।
- लोगों को समय पर सरकार से जुड़ी सेवाएं मिले इसके लिए लोक सेवाओं का अधिकार कानून लागू किया।
- हर घर गंगा जल योजना के अंतर्गत राजगीर, गयाजी व नवादा में पाइप के माध्यम से गंगा जल पहुंचाया।
- पटना में बिहार संग्रहालय का निर्माण कराया।
- कृषि रोड मैप के तहत हर खेत तक पानी पहुुंचाने की योजना को क्रियान्वित कराया।
