विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM पद छोड़ने के बाद संगठन को धार देने में जुटे नीतीश कुमार, यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में JDU का विस्तार तेज

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:26 PM (IST)

मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद नीतीश कुमार जदयू संगठन को मजबूत करने और विस्तार करने में जुटे हैं। ...और पढ़ें

पार्टी नेताओं के साथ नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

पार्टी नेताओं के साथ नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जदयू ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों में विस्तार किया।

  2. पार्टी ने नए प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत किया।

  3. नीतीश संवाद जैसे कार्यक्रमों से जनमत तैयार कर सक्रियता बढ़ाई।

राज्य ब्यूरो, पटना। इस साल 15 अप्रैल को जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था तो राजनीतिक क्षेत्र में जदयू के पतन की आशंका जाहिर की जा रही थी।लेकिन, समय के साथ यह आशंका न केवल निर्मूल प्रमाणित हो रही है, बल्कि जदयू का विस्तार भी हो रहा है। 

जदयू वह तमाम प्रयास कर रहा है, जिससे भाजपा के समानांतर उसकी पूछ बनी रहे। एक दिन पहले जदयू की ओर से देश के अन्य राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए गए। इसमें नाम के बदले काम करने वाले चेहरे को प्राथमिकता दी गई है।

निशांत कुमार की वाराणसी में सभा

जदयू ने उत्तर प्रदेश में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के अलावा एक सह प्रभारी और एक प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा लेना चाह रही है। 

हालांकि उत्तर प्रदेश में अब तक का उसका चुनावी अनुभव अच्छा नहीं रहा है। यह उत्तर प्रदेश में जदयू की बढ़ती रुचि का प्रमाण है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत की राज्य से बाहर की पहली सभा वाराणसी में 25 अक्टूबर को हुई। 

कमलेश राय दिल्ली प्रदेश जदयू के नए अध्यक्ष

पार्टी ने मनीष कुमार वर्मा को ओडिशा का प्रभारी बनाया है। वर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा के ओडिशा संवर्ग के अधिकारी रहे हैं। सरकारी सेवा से स्वेच्छा से अवकाश ग्रहण जदयू में शामिल हुए और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बने। 

जदयू ने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार को हटा दिया है। कमलेश राय को दिल्ली प्रदेश जदयू का नया अध्यक्ष बनाया गया है।इस चरण में जदयू हिन्दी क्षेत्र में अपना प्रसार करने का प्रयास कर रहा है। दूसरी तरफ गोवा जैसे छोटे राज्य में भी अपनी उपस्थिति चाहता है।

लगातार सक्रियता

बिहार में भाजपा की सक्रियता सबसे अधिक है। जदयू इसी तर्ज पर अपने नेताओं-कार्यकर्ताओं को सक्रिय रख रहा है।अभी नीतीश संवाद कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत राज्य के गंगा किनारे के 12 जिलों में फरक्का जल संधि के विरोध में जनमत तैयार किया गया। 

एक महीने के इस कार्यक्रम का नवंबर के पहले सप्ताह में समापन हुआ। उसके बाद 24 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर सुशासन दिवस मनाने की तैयारी शुरू हो गई। 

उस दिन आयोजित समारोहों में नीतीश सरकार की 20 साल से अधिक के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। जदयू को और मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।

प्रोपर चैनल कम हुआ

नीतीश कुमार जब सरकार चला रहे थे, संगठन के निर्णयों के लिए बड़ा प्रोपर चैनल काम करता था। अब इनकी संख्या कम हो गई। महत्वपूर्ण निर्णय नीतीश कुमार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और स्वास्थ्य मंत्री निशांत के बीच विमर्श के आधार पर लिया जा रहा है। 

इस प्रक्रिया में नेताओं-कार्यकर्ताओं को एकाधिक दरबार में हाजिरी बजाने से मुक्ति मिल गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।