यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'नेता का बेटा राजनीति नहीं तो क्या...', Nitish Kumar के बेटे की सियासी एंट्री पर लवली आनंद का बड़ा बयान; अटकलें तेज
Nitish Kumar son Nishant Kumar नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर बिहार की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म ...और पढ़ें

HighLights
- ई निशांत की सियासत में एंट्री पर अटकलों का बाजार गर्म
- लवली आनंद बोली- पॉलिटिशियन का बेटा पॉलिटिक्स नहीं तो क्या खेती- बाड़ी करेगा
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (E. Nishant Kumar ) की एंट्री को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। जदयू के कई नेता इस बात की मांग कर चुके हैं कि जदयू की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने के लिए निशांत को जदयू ज्वाइन कराया जाए।
जदयू नेता मांग कर रहे हैं कि निशांत को पार्टी ज्वॉइन कराकर पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देनी चाहिए। हालांकि, अबतक इस पूरे प्रकरण पर नीतीश कुमार या पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
आनंद मोहन के बयान से सियासी अटकलें तेज
इस बीच, शिवहर सांसद और बाहूबली नेता आनंद मोहन (Mohan Anand) की पत्नी लवली आनंद (Lovely Anand) के बयान से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। लवली आनंद ने निशांत कुमार (Nishant Kumar) के राजनीति में आने का खुलकर स्वागत किया है।
निशांत कुमार के जदयू ज्वॉइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा, "नेता का बेटा राजनीति नहीं करेगा तो क्या खेती- बाड़ी करेगा।" उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे को राजनीति में ले आना एक स्वागत योग्य कदम है।
उदाहरण देकर बेटे के पॉलिटिक्स में आने को बताया सही
उदाहरण देकर निशांत के राजनीति ज्वाइन करने को सही ठहराते हुए लवली आनंद ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। डॉक्टर का बेटा डॉक्टर, वकील का बेटा वकील बन जाता है। अगर पॉलिटीशियन का बेटा पॉलिटिक्स में आता है तो दिक्कत क्या है।
नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो इसका स्वागत होगा।
यह भी पढ़ें: Nitish Kumar के बेटे ई. निशांत बिहार की सियासत में करेंगे एंट्री? JDU नेताओं ने आलाकमान से कर दी बड़ी डिमांड
