विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar : नीतीश ने तेजस्वी यादव के बारे में क्या कह दिया ऐसा? बिहार में मची सियासी खलबली, कहा- उनसे पूछिए...

Published: Sat, 25 May 2024 11:40 AM (IST)

Bihar Politics बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव को लेकर काफी एक्टिव हैं। इस बीच उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम ...और पढ़ें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

HighLights

  1. नौकरियां हमने दीं और झूठा क्रेडिट तेजस्वी ले रहे : नीतीश कुमार
  2. कहा, राजद के राज में दंगे होते थे, हमने भय का माहौल खत्म किया

जागरण टीम, सासाराम/जहानाबाद। Bihar Politics News मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि हमने लोगों को नौकरियां दीं और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शिक्षक बहाली का झूठा क्रेडिट ले रहे हैं। यह बात उनसे पूछिए कि प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में 50 एवं अन्य सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किसने बनाया।

तंज कसते हुए कहा कि 2005 से 2020 तक पांच लाख नौकरियों का भी क्रेडिट क्यों नहीं ले लेते हैं। आज बिहार पुलिस में महिलाकर्मियों की भागीदारी देश में सर्वाधिक है। मुख्यमंत्री ने लालू (Lalu Yadav) पर परोक्ष तौर पर हमला करते हुए कहा कि कोई नौ बच्चा पैदा करता है। उन लोगों को तो सिर्फ बेटे-बेटियों की चिंता है।

उन्होंने कहा कि हम भी दो बार गलतफहमी से उन लोगों के साथ चले गए थे, लेकिन अब कहीं नहीं जाएंगे। भाजपा के साथ रह कर विकास की गति को तेज करेंगे।

उन्होंने मुस्लिम भाइयों से कहा कि याद करिए राजद (RJD) के राज में कितना दंगा होता था। जब हमने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई तो एक भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश से भय का माहौल खत्म किया।

इन जगहों पर जनता को संबोधित कर रहे थे नीतीश

Bihar News मुख्यमंत्री शुक्रवार को काराकाट लोकसभा क्षेत्र के नोखा बाजार समिति प्रांगण में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष व प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा एवं अरवल जिले के कुर्था में जहानाबाद से जदयू प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

नीतीश कुमार ने बिहार में आधी आबादी के सशक्तीकरण को सामाजिक क्रांति बताया। कहा कि बिहार में महिलाओं के बदलावों की कहानियां और उनकी आत्मनिर्भरता में वृद्धि के बिहार माडल को देश दुनिया में नजीर बताया जा रहा है। आज देश महिला सशक्तीकरण के बिहार मॉडल को अपना रहा है।

मुख्यमंत्री का 18 मिनट भाषण महिलाओं पर केंद्रित रहा

काराकाट के नोखा में अपने 28 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री का 18 मिनट भाषण महिलाओं पर केंद्रित रहा। कहा कि पंचायती राज संस्थाओं व नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने वाला बिहार पहला राज्य है। पिछले चार चुनावों में लाखों महिलाओं को अपने गांव-समाज का नेतृत्व करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि उनका मान-सम्मान बढ़ा है, उनकी आवाज बुलंद हुई है। बालिका साइकिल योजना ने बेटियों के लिए न सिर्फ घर से स्कूल तक की दूरी तय करना आसान बनाया, बल्कि उसे समाज की पुरातन सोच से परे जाकर अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए पंख दे दिए हैं। जीविका समूह की उपलब्धियों को भी गिनाया।

उन्होंने कहा कि आज 10 लाख 51 हजार सहायता समूह हैं, जिनसे एक करोड़ 31 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। जीविका के जरिए गरीब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। सभा को जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें-

प्रेमी ने दिया धोखा तो पुलिस के पास पहुंची महिला, थाने में ही कर दिया कुछ ऐसा; अब जिंदगी भर होगा पछतावा

छपरा चुनावी रंजिश को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन, वैशाली तक पहुंची गोलीकांड की आंच, राबड़ी देवी का बॉडीगार्ड सस्पेंड