Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Photos : नीतीश को पसंद आई कोहड़े की सब्जी तो मुस्कुरा उठे लालू यादव, राबड़ी ने इस अंदाज में किया CM का स्वागत

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 07:33 PM (IST)

    लालू यादव परिवार के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दही-चूड़ा का आनंद लिया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर आयोजित भोज के लिए आमंत्रित किया गया था। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्य गेट के बाहर आकर सीएम की अगवानी की। सीएम पैदल ही राबड़ी आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने कोहड़े की सब्जी की तारीफ भी की।

    Hero Image
    लालू ने परिवार के साथ लिया दही-चूड़ा का मजा, नीतीश भी हुए शामिल

    राज्य ब्यूरो, पटना। मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा के भोज की अपनी ही अहमियत है। उस पर भोज अगर देश के पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद (Lalu Yadav) की ओर से दिया जाए, तो इसकी चर्चा स्वाभाविक है।

    सात वर्षों के अंतराल के बाद सोमवार को एक बार फिर लालू प्रसाद-राबड़ी देवी के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन हुआ।

    इस महाभोज में स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के साथ मंत्रिमंडल के दूसरे सहयोगी, कांग्रेस, जदयू और वामदलों के नेताओं के साथ ही राजद के बड़े नेता शामिल हुए और उन्होंने लालू प्रसाद और उनके परिवार के साथ दही-चूड़ा का स्वाद चखा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दही-चूड़ा खाते हुए किसी बात पर मुस्कुराए तो लालू यादव गंभीर मुद्रा में नजर आए। सामने अलाव भी जलता रहा।

    कई किस्म की सब्जियों का लिया आनंद

    सोमवार को सुबह से ही राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पर प्रदेश के बड़े नेताओं के साथ ही लालू प्रसाद के नजदीकी, शुभचिंतकों और पार्टी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

    लालू प्रसाद अपने पुत्र तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav), तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के साथ आवास परिसर में बने मंडप में बैठे थे। सामने पंगत लगी थी। लोग पूरे चाव और स्वाद के साथ दही-चूड़ा, तिलकुट और कई किस्म की सब्जियों का मजा ले रहे थे।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव के बगल में बैठीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी हाथ जोड़कर अभिवादन करती हुई दिखाई दीं।

    सीएम की अगवानी करने पहुंचे तेजस्वी यादव 

    दोपहर को 12 बजे से कुछ देर पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की आने के सूचना लालू प्रसाद और तेजस्वी तक पहुंची। तेजस्वी स्वयं नीतीश कुमार की आगवानी को पहुंचे।

    एक अणे मार्ग से निकल नीतीश कुमार पैदल ही राबड़ी आवास पहुंचे। लालू प्रसाद-राबड़ी देवी के साथ अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

    लालू प्रसाद-नीतीश कुमार अगल-बगल ही बैठे। इनके साथ राबड़ी देवी, विधान सभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और दूसरे नेता भी मौजूद रहे।

    दही-चूड़ा भोज के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव अगल-बगल में बैठे दिखाई दिए।

    मुख्यमंत्री कुछ देर यहां रहे और उन्होंने दही-चूड़ा के साथ सब्जी का स्वाद लिया और कोहड़े की सब्जी की सराहना भी की।

    नीतीश कुमार के यहां से विदा होने के बाद तमाम विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही सहयोगी दलों के नेताओं ने बारी-बारी से लालू प्रसाद-राबड़ी देवी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

    इस भोज में जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी, संजय झा, उमेश सिंह कुशवाहा, कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, मदन मोहन झा, शकील अहमद खान, राम नरेश पांडेय, अजय सिंह, केडी यादव, धीरेंद्र झा, अजय कुमार, अली अशरफ फातमी सहित महागठबंधन दलों के नेताओं के साथ राजद के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए। मौके पर लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी मौजूद रहे।

    भोज में नजर आए प्रमुख चेहरे

    रामचंद्र पूर्वे, शिवानंद तिवारी, उदय नारायण चौधरी, श्याम रजक, जयप्रकाश नारायण यादव, भोला यादव, कांति सिंह, देवेंद्र प्रसाद यादव, फैयाज अहमद, अशफाक करीम, मोहम्मद शमीम, ईसराइल मंसूरी, चंद्रशेखर, सुरेंद्र प्रसाद यादव, कुमार सर्वजीत, अनीता देवी, रामानंद यादव, भाई वीरेंद्र, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, चितरंजन गगन, एजाज अहमद, सैयद अशरफ अली व बड़ी संख्या में राजद नेता-कार्यकर्ता।

    यह भी पढ़ें

    Araria: मकर संक्रांति पर सुबह से नहीं हुए सूर्य के दर्शन, कोहरे से वाहनों की धीमी हुई रफ्तार; जानि‍ए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

    Prashant Kishor: 'दोनों चाचा-भतीजे पूरे बिहार को...' नीतीश-तेजस्वी पर खूब बरसे प्रशांत किशोर