पटना में नीतीश कुमार से मिले बेल्ट्रॉन चयनित डाटा इंट्री ऑपरेटर, जल्द पोस्टिंग की उठाई मांग
बेल्ट्रॉन द्वारा चयनित 2355 डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर शीघ्र नियुक्ति की मांग की।
-1792952028696_m.webp)
पूर्व सीएम नीतीश कुमार। (फाइल फोटो)
HighLights
बेल्ट्रॉन के 2355 डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने नीतीश कुमार से मुलाकात की।
अभ्यर्थियों ने शीघ्र नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण की मांग की।
नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
राज्य ब्यूरो, पटना। बेल्ट्रान द्वारा चयनित पांच हजार के पैनल में शेष बचे 2355 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के प्रतिनिधिमंडल ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके सात, सर्कुलर रोड स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की।
इस दौरान शेष बचे डाटा इंट्री ऑपरेटरों को शीघ्र योगदान कराए जाने की मांग की। इस दौरान जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह विधान पार्षद ललन कुमार सर्राफ एवं मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी भी उपस्थित थे।
चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2024 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। अप्रैल 2025 में परीक्षा परिणाम जारी होने और मई-जून 2025 में दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अब तक सभी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
इससे लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के सामने रोजगार और भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।अभ्यथियों ने नीतीश कुमार से आग्रह किया कि उन्हें विभागीय मंत्री के हाथों अविलंब नियुक्ति पत्र मिले और सभी नवनियुक्त अभ्यथियों को बिपार्ड द्वारा एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाए।
नीतीश कुमार ने सबकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और कहा कि वे संबंधित विभाग से आग्रह कर सुनिश्चत करेंगे कि उनकी मांगों पर अविलंब यथोचित कार्रवाई हो।
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, उधर अनंत सिंह पर JDU का एक्शन; आधे घंटे की मुलाकात ने खींचा ध्यान
