विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: नीतीश कुमार के तेजस्वी प्रेम का सच क्या है? Prashant Kishor ने बताकर नया बवाल कर दिया खड़ा

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Fri, 15 Dec 2023 02:26 PM (IST)

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी ...और पढ़ें

नीतीश कुमार के तेजस्वी प्रेम का सच क्या है? Prashant Kishor ने बताकर नया बवाल कर दिया खड़ा (फाइल फोटो)
नीतीश कुमार के तेजस्वी प्रेम का सच क्या है? Prashant Kishor ने बताकर नया बवाल कर दिया खड़ा (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, पटना। Prashant Kishor जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी एक जनसभा में नीतीश कुमार और तेजस्वी पर तीखा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने जनसभा में 'तेजस्वी के लिए नीतीश कुमार के प्रेम का सच' बताया। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस जंगलराज का भय दिखाकर 15 साल तक नीतीश कुमार ने राज किया आज वही नीतीश कुमार कह रहे हैं कि तेजस्वी कुमार लीड करेगा, क्यों कह रहे हैं जरा सोचिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को कोई आरजेडी (RJD) से प्रेम नहीं हुआ है। वो सिर्फ तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से अपनी लेगेसी बचाना चाहते हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि जितनी खराब सरकार अभी चल रही है, उससे ज्यादा खराब सरकार उनके बाद आ जाए, तो फिर जनता कहेगी कि इससे बढ़िया तो नीतीश कुमार ही थे। बन गई लेगेसी।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "उनसे बढ़िया कोई आ जाएगी तब तो कहेगा कि जान छूटी इनसे, ये उनकी सोच है। कहते हैं हमको 40 सीट पर तुम लोग उतार दिए हो... ऐसा बैठाकर जाएंगे कि भोगोगे 10 साल।"

'नेताओं के मन में हारने का डर पैदा कीजिए'

प्रशांत किशोर ने कहा कि तमिलनाडु (Tamilnadu) में कर्नाटक (Karnataka) में हर पांच वर्ष में नया सरकार, तभी न नेता डरता है। काम नहीं करेंगे तो जनता हटा देगी। बिहार में जान ही रहा है, काम करें चाहे नहीं, जाति पर ये लोग वोट आकर दे ही देंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा, "भाजपा के डर से लालू को, लालू (Lalu Yadav) के डर से भाजपा (BJP) को वोट पड़ ही जाना है। तो जब तक ये नेताओं के मन में डर नहीं पैदा कीजिएगा, तब तक आपका भला नहीं होगा।"

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar की राह में रोड़ा बना UP का 'बुलडोजर', बिहार CM ने इसलिए कैंसिल कर दी वाराणसी की रैली

ये भी पढ़ें- Bihar News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने यूट्यूबरों के खिलाफ किया केस, आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज