विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने यूट्यूबरों के खिलाफ किया केस, आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

By Ashish ShuklaEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Fri, 15 Dec 2023 02:14 PM (IST)

Bihar News भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने कुछ यूट्यूबर के खिलाफ महिला थाने में केस किया है। इसमें दो यूट्यूबरों ...और पढ़ें

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने 5-6 यूट्यूबरों के खिलाफ मामला कराया दर्ज (जागरण)
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने 5-6 यूट्यूबरों के खिलाफ मामला कराया दर्ज (जागरण)

HighLights

  1. भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने 5-6 यूट्यूबरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
  2. अक्षरा सिंह ने सभी यूट्यूबरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar News: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने कुछ यूट्यूबर के खिलाफ महिला थाने में केस किया है। इसमें दो यूट्यूबरों के खिलाफ आइटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रभारी ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की ओर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।

बताया जा रहा है कि महिना थाने में पुलिस को दिए आवेदन में अभिनेत्री अक्षरा की ओर से आधा दर्जन यूट्यूबरों के खिलाफ शिकायत की गई थी। इस आवेदन में कुछ आरोपियों के मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं।

प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ीं अक्षरा

बता दें कि अक्षरा सिंह ने हाल ही में राजनीति में भी कदम रखा है। उन्होंने हाल में ही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ज्वॉइन की है। उन्होंने सदस्यता लेने के बाद बाकायदा प्रेस वार्ता कर मीडिया को इस संबंध में जानकारी भी दी।

इस प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया ने अक्षरा सिंह से चुनाव लड़ने को लेकर भी सवाल किया था। हालांकि, अक्षरा ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि उनका फिलहाल ऐसा कोई विचार नहीं है, जो पार्टी जिम्मेदारी देगी वह उसे निभाएंगी। 

हालांकि, सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि साल 2024 में वह लोकसभा का चुनाव लड़ने वाली हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बता दें कि भोजपुरी के कई कलाकार राजनीति में कदम रख चुके हैं।

यह भी पढ़ें

Pawan Express Fire: जयनगर से मुंबई जाने वाली ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

Bihar News: भगत सिंह से प्रेरित था संसद में घुसपैठ का आरोपी ललित झा, बेहद चालाकी से दोस्तों का फोन लेकर भाग निकला था