Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा फाइनल, किस मिनिस्टर के खाते में आया कौन-सा विभाग? यहां डिटेल में पढ़ें

    Updated: Sat, 16 Mar 2024 05:06 PM (IST)

    बिहार मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सुनील कुमार को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री रहेंगे। पूर्व की एनडीए सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय को एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नीतीश कुमार के पास पांच विभाग रहेंगे। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्रियों का बोझ कम किया गया है।

    Hero Image
    नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा फाइनल। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना।Bihar Cabinet Expansion बिहार मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा शनिवार को कर दिया गया। सबसे अधिक चर्चा शिक्षा विभाग (Bihar New Education Minister) किसे मिलेगा इस बात को लेकर थी। जदयू काेटे से मंत्री बने सुनील कुमार (Bihar New Education Minister) को शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है। महागठबंधन की सरकार में उनके पास मद्य निषेध व निबंधन विभाग का जिम्मा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अशोक चौधरी अब ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री होंगे। पूर्व मे महागठबंधन की सरकार में वह भवन निर्माण विभाग का काम संभाल रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली पूर्व की एनडीए सरकार (NDA Government in Bihar) में स्वास्थ्य मंत्री रहे मंगल पांडेय को फिर से स्वास्थ्य विभाग (New Health Minister Mangal Pandey) का जिम्मा तो दिया ही गया है, साथ में वह कृषि विभाग के भी मंत्री होंगे।

    मुख्यमंत्री के पास पूर्व की तरह 5 विभाग

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar Portfolio) के पास पूर्व की तरह ही पांच विभाग रहेंगे। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी व निर्वाचन शामिल है। इसके अतिरिक्त जो अन्य विभाग किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं, वह मुख्यमंत्री के पास रहेंगे। एनडीए की सरकार में पथ निर्माण मंत्री रहे नितिन नवीन को नगर विकास एवं आवास विभाग का मंत्री बनाया गया है।

    दोनों उप मुख्यमंत्रियों का बोझ हुआ कम

    दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary Portfolioव विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha Portfolioके बोझ को कम किया गया है। इनके पास कई विभाग थे। सम्राट चौधरी के पास अब केवल वित्त व वाणिज्यकर विभाग का जिम्मा रहेगा। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास अब पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग का जिम्मा रहेगा।

    विजय चौधरी बिजेंद्र कुमार को क्या मिला?

    विजय चौधरी (Vijay Chaudhary Portfolio) के पास भी कई विभाग थे। उनका बोझ भी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कम हो गया है। उनके पास अब जल संसाधन व संसदीय कार्य विभाग ही रहेंगे। वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Yadav Portfolio) के पास ऊर्जा व योजना एवं विकास विभाग रहेगा।

    श्रवण कुमार और प्रेम कुमार के खाते में क्या आया?

    श्रवण कुमार (Shravan Kumar Portfolio) पर्वू की तरह ग्रामीण विकास मंत्री बने रहेंगे। वहीं प्रेम कुमार को सहकारिता, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का जिम्मा दिया गया है।

    संतोष सुमन के पास 3 महकमे

    हम के संतोष सुमन को एक अतिरिक्त विभाग मिल गया है। वह सूचना प्रौद्योगिकी व लघु जल संसाधन विभाग के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग के भी मंत्री रहेंगे। वहीं सुमित कुमार सिंह के पास विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग का जिम्मा रहेगा।

    मंगल पांडेय के पास 2 तो रेणु के पास 1 विभाग

    मंगल पांडेय को स्वास्थ्य की जगह कृषि विभाग का भी जिम्मा दिया गया है। वहीं रेणु देवी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की मंत्री बनायी गयी हैं। जनक राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री बने हैं।

    लेसी सिंह व मदन सहनी के विभाग में कोई बदलाव नहीं

    महागठबंधन की सरकार में मंत्री रहीं लेसी सिंह व मदन सहनी के विभाग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेसी सिंह खाद्य आपूर्ति तथा मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग फिर से दिया गया है। वहीं जयंत राज का विभाग बदलकर उन्हें भवन निर्माण मंत्री बनाया गया है।

    जमा खान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बने रहेंगे। शीला कुमारी परिवहन मंत्री बनी रहेंगी। वहीं रत्नेश सदा का विभाग बदलकर उन्हें मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग का जिम्मा दिया गया है।

    लोकसभा चुनाव से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    नीतीश मिश्रा और दिलीप जायसवाल को कौन-सा विभाग

    नीतशी मिश्रा को उद्योग विभाग का जिम्मा दिया गया है। उनके पास पर्यटन विभाग भी रहेगा। नीरज कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं डा. दिलीप जायसवाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का काम दिया गया है।

    नए मंत्रियों में संतोष कुमार सिंह को श्रम संसाधन, सुरेंद्र मेहता को खेल, केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज, कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग तथा हरि सहनी को पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है।

    महेश्वर हजारी सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बने

    महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का मंत्री बनाया गया है। हाल ही में उन्होंने विधान सभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पूर्व में नीतीश कुमार की सरकार में वह भवन निर्माण मंत्री रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव को मात देने के लिए BJP की नई स्ट्रेटेजी, कैबिनेट विस्तार में दिखी शतरंग जैसी विसात

    यह भी पढ़ें:BPSC TRE 3.0 : शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक? झारखंड में पकडा गया बड़ा सॉल्वर गैंग, हिरासत में 300 परीक्षार्थी