विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: नीतीश कुमार के मन में क्या? पहले की PM मोदी की तारीफ फिर इस दिग्गज नेता को कर दिया नजरअंदाज

Published: Wed, 24 Jan 2024 07:30 PM (IST)

नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने मंच से की पीएम मोदी की तारीफ, इन 22 नेताओं का भी किया जिक्र
नीतीश कुमार ने मंच से की पीएम मोदी की तारीफ, इन 22 नेताओं का भी किया जिक्र

राज्य ब्यूरो, पटना। Nitish Kumar And Lalan Singh बिहार में सियासी हलचल तेज है। नीतीश कुमार को लेकर अटकलबाजी का दौर भी जारी है। वहीं, बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की जन्म शताब्दी पर नीतीश कुमार ने एक बार भी जदयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह का नाम नहीं लिया। दूसरी ओर, ललन सिंह ने नीतीश कुमार का मंच से कई बार नाम लिया, लेकिन नीतीश ने उनका एक बार भी जिक्र नहीं किया।

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री बनने के समय से ही वह जननायक को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए विधानसभा से प्रस्ताव पारित किया गया।

'इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है'

ललन सिंह ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने भी इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूर कर केंद्र सरकार को भेजा। देर से ही सही जननायक को यह सम्मान मिल गया। इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है।

ललन सिंह ने कहा कि जननायक का निधन सिर्फ 64 वर्ष की उम्र में हो गया था। वह हमारे बीच नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार उनके सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। जाति आधारित गणना के बाद पिछड़े-अति पिछड़े को अधिकार संपन्न बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कड़ाके की ठंड के बाद भी समारोह में भारी भीड़ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

ललन ले रहे नीतीश का नाम, मगर मंच पर हो गया 'खेला'

आपको बता दें कि ललन सिंह ने बुधवार को पटना में आयोजित रैली में कई बार नीतीश कुमार का नाम लिया। नीतीश कुमार को कर्पूरी ठाकुर को मिले 'भारत रत्न' के लिए श्रेय भी दिया, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में एक बार फिर उनका नाम नहीं लिया। नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद कर दिया और तारीफ तक की। हालांकि, अपने पूर्व अध्यक्ष का जिक्र करना भूल गए।

स्टेज पर जदयू के 22 दिग्गज नेता मौजूद थे। सीएम नीतीश ने सभी नेताओं का नाम लिया, लेकिन ललन सिंह का एक बार भी जिक्र नहीं किया। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश और ललन के रिश्तों में खटास बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

नीतीश कुमार ने इन नेताओं का किया जिक्र

नीतीश कुमार ने मंच से संबोधन में उमेश कुशवाहा, धर्मेंद्र चंद्रवंशी, रामनाथ ठाकुर, नारायण सिंह, केसी त्यागी, मंगनीलाल मंडल, विजेंद्र याजव, विजय चौधरी, महेश्वर हजारी, अली अशरफ फातमी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, शीला मंडल, जमां खान, जयंत राज, सुनील कुमार, रत्नेश सदा, सुमित कुमार, हरि नारायण सिंह और नरेंद्र यादव का जिक्र किया।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: कर्पूरी ठाकुर के नाम पर सियासत तेज, पप्पू यादव बोले- अगर भाजपा को इतनी हमदर्दी है तो...

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: 'प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तक मुझे...', सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।