विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Eid-ul-Fitr 2026: 20 साल में पहली बार नीतीश कुमार दूर, बेटे निशांत ईद की नमाज में हुए शामिल

Published: Sat, 21 Mar 2026 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 21 Mar 2026 09:59 AM (IST)

पटना में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन गांधी मैदान में इस बार तस्वीर बदली हुई थी। 20 ...और पढ़ें

HighLights

  1. नीतीश कुमार 20 साल बाद गांधी मैदान ईद नमाज से अनुपस्थित रहे।

  2. मुख्यमंत्री की जगह बेटे निशांत कुमार ने सीएम सुरक्षा में शिरकत की।

  3. बारिश के बावजूद हजारों नमाजियों ने गांधी मैदान में नमाज अदा की।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार समेत पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लेकिन पटना में इस बार तस्वीर कुछ अलग रही। गांधी मैदान में बारिश के बीच हजारों लोगों ने नमाज अदा की। करीब 20 हजार नमाजियों की मौजूदगी ने माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने एक साथ नमाज पढ़ी। 

बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा एक गैरमौजूदगी की रही।

EID 1

दो दशक की परंपरा टूटी, पहली बार नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री

करीब 20 वर्षों में यह पहला मौका रहा जब नीतीश कुमार गांधी मैदान में ईद की नमाज में शामिल नहीं हुए। मुख्यमंत्री बनने के बाद से वह हर साल यहां पहुंचते रहे थे।

उनकी गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी। लोगों के बीच इस बदलाव को लेकर चर्चा होती रही।

हालांकि सरकार या प्रशासन की ओर से कोई खास वजह सामने नहीं आई। इसने इस बार की ईद को राजनीतिक रूप से भी खास बना दिया।

EID 3

निशांत कुमार की एंट्री, सीएम जैसी सुरक्षा में पहुंचे मैदान

मुख्यमंत्री की जगह उनके बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। उनकी सुरक्षा में पूरी CM Security तैनात रही। निशांत के साथ अशोक चौधरी समेत जदयू के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मंच पर मुस्लिम नेताओं ने उनका स्वागत किया। गमछा ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा।

EID 2

कड़ी सुरक्षा और बेहतर इंतजाम, बारिश में भी नहीं रुकी नमाज

गांधी मैदान में नमाज के लिए खास इंतजाम किए गए थे। प्रवेश के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू रहे। नमाजियों की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर लाउडस्पीकर लगाए गए।

ताकि इमाम की आवाज हर व्यक्ति तक साफ पहुंच सके। इसके अलावा पटना जंक्शन जामा मस्जिद और फुलवारीशरीफ समेत अन्य जगहों पर भी नमाज हुई। बारिश के बावजूद पूरे आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।