विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता के नाम पर बनी सड़क का आज उद्घाटन करेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम सम्राट भी रहेंगे मौजूद

Published: Mon, 11 May 2026 07:44 AM (GMT+05:30)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 115 करोड़ की लागत से मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

HighLights

  1. नितिन नवीन और सीएम सम्राट करेंगे सड़क का उद्घाटन।

  2. मंदिरी नाले पर बनी 115 करोड़ की लागत वाली सड़क।

  3. सड़क का नाम नवीन किशोर सिन्हा मार्ग रखा गया।

राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को 115 करोड़ की लागत से मंदिरी नाले पर बनी सड़क का उद्घाटन करेंगे। सड़क का नाम पूर्व विधायक एवं भाजपा अध्यक्ष के पिता नवीन किशोर सिन्हा मार्ग रखा गया है।

इससे पहले रविवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एयरपोर्ट पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ता स्वागत किया। शाम में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

विधायक रहते की थी सड़क निर्माण की पहल

विदित हो कि बांकीपुर विधायक रहते विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नवीन ने मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण की पहल की थी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत भी नवीन पटना यात्रा के क्रम में सड़क निर्माण का कई बार निरीक्षण किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।