निशांत कुमार संभालेंगे JDU की कमान, संजय झा ने कहा- अगले 30 सालों तक पार्टी का भविष्य उज्जवल
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सुशासन दिवस पर घोषणा की कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अगले 30 वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

निशांत कुमार और संजय झा। फोटो X/SanjayJhaBihar
HighLights
संजय झा ने निशांत कुमार को जदयू का अगला नेता घोषित किया।
निशांत कुमार अगले 30 वर्षों तक पार्टी का नेतृत्व करेंगे।
नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की गई।
राज्य ब्यूरो, पटना। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने यह साफ किया स्वास्थ्य मंत्री निशांत ही आने वाले दिनों में नेतृत्व करेंगे।
उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दो टूक कहा- नीतीश की तरह हैं निशांत। पूरी निष्ठा से काम कर रहे। इनके नेतृत्व में अगले 30 वर्षों तक पार्टी का भविष्य उज्जवल है। मंत्री निशांत भी इस मौके पर मौजूद थे।
सुशासन दिवस आयोजन सभी जिला मुख्यालयों पर किया गया। 24 नवंबर 2005 को राज्य में सुशासन के संकल्प के साथ नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
संजय झा ने कहा कि जिस समय नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ा तो स्वाभाविक रूप से यह सवाल सामने आया कि अब पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा?
हम सबों के लिए यह सुखद है कि जिस समर्पण से नीतीश कुमार काम करते रहें हैं, वही झलक निशांत में दिखती है। पूरी ईमानदारी और निष्ठा से वह स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
नीतीश के योगदान को किया याद
संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने काम से बिहार का मान-सम्मान बढ़ाया। देश-दुनिया में बिहार को लेकर जो नकारात्मक छवि थी उसे बदलने का काम किया। उन्होंने पूरी ईमानदारी के समाजवाद की विचारधारा को जमीन पर उतारा। उनके द्वारा शुरू की गयी बालिका साईकिल योजना को अफ्रीकी देशों ने भी अपनाया।
जदयू अध्यक्ष ने कहा कि बिहार संग्रहालय के निर्माण की पूरी परिकल्पना नीतीश कुमार की रही। यह आज विश्व के श्रेष्ठ संग्रहालयों में शुमार है। पोशाक योजना और स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना युगांतरकारी है।
विपक्ष पर बोला हमला
जदयू कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि भागलपुर दंगे के पीड़ित परिवारों का जिक्र करऐ हुए संजय झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता में आते ही इस दंगे की जांच के लिए जांच आयोग का गठन कर इसकी निष्पक्ष जांच करायी। पीड़ितों को न्याय दिलाया।
झा ने कहा कि आज पीड़ित परिवारों को पेंशन मिल रही। दंगा कांग्रेस की सरकार में हुआ और उसके बाद 15 सालों तक राजद की सरकार रही। लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- बिहार के युवाओं को मिलेगी AI और मशीन लर्निंग की ट्रेनिंग, सरकार ने टेक कंपनी के साथ किया MoU