विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना जांच रोशन आनंद की गिरफ्तारी पर NHRC सख्त, पटना SSP को चेतावनी

Published: Thu, 13 Aug 2026 01:25 AM (IST)

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिना जांच कोचिंग संचालक रोशन आनंद को जेल भेजने पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को चेतावनी दी है।

खान सर और रोशन आनंद। (फाइल फोटो)

खान सर और रोशन आनंद। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. NHRC ने पटना SSP को रोशन आनंद की गिरफ्तारी पर चेताया।

  2. बिना जांच कोचिंग संचालक को जेल भेजने पर आयोग सख्त।

  3. 3 सितंबर तक रिपोर्ट न देने पर कार्रवाई की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, पटना। कोचिंग संस्थान में गोलीबारी के मामले में बिना जांच के कोचिंग संचालक रोशन आनंद को जेल भेजने पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को चेतावनी दी है।

आयोग ने 30 जून तक रिपोर्ट न मिलने पर अब 3 सितंबर तक जवाब तलब किया है। खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हुई मारपीट और गोलीबारी के आरोप में पुलिस ने रोशन आनंद को घटना का सूत्रधार बताकर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वह किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं।

ह्यूमन राइट्स अम्ब्रेला फाउंडेशन के चेयरमैन विशाल रंजन दफ्तुआर ने 10 जून को एनएचआरसी में शिकायत दर्ज कराई थी।

पत्र में आरोप लगाया गया कि रोशन को फैजल खान की शह पर पटना पुलिस ने आपराधिक मामले में गलत तरीके से फंसाकर जेल भेजा है। मामले में एकतरफा कार्रवाई को लेकर मानवाधिकार आयोग अब सख्त रुख अपना रहा है।

यह भी पढ़ें- 'कुछ न कुछ गड़बड़ी हुई है, दोषियों पर कार्रवाई होगी', रोशन आनंद और खान कोचिंग विवाद पर बोले चिराग पासवान