विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Officers Transfer: बिहार प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन अफसरों को नई जिम्मेवारी, कई जिलों में नए उप विकास आयुक्त

Published: Fri, 16 Feb 2024 07:37 PM (IST)

जिला आपूर्ति पदाधिकारी खगड़िया रोजी कुमारी को उप विकास आयुक्त अररिया अपर समाहर्ता गया अंजनी कुमार को उप विकास आयुक्त ...और पढ़ें

बिहार प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन अफसरों को नई जिम्मेवारी, कई जिलों में नए उप विकास आयुक्त
बिहार प्रशासनिक सेवा के दो दर्जन अफसरों को नई जिम्मेवारी, कई जिलों में नए उप विकास आयुक्त

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव, अपर समाहर्ता, उप सचिव एवं मूल कोटि के दो दर्जन अधिकारियों को नयी जिम्मेवारी दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस आशय की अधिसूचना जारी की। अररिया, बांका, समस्तीपुर व जहानाबाद जिले में नए उप विकास आयुक्त पदस्थापित किए गए हैं। वहीं पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे विशाल आनंद को पटना का नया नगर दंडाधिकारी बनाया गया है।

इन जिलों में नए उप विकास आयुक्त

जिला आपूर्ति पदाधिकारी, खगड़िया, रोजी कुमारी को उप विकास आयुक्त अररिया, अपर समाहर्ता, गया, अंजनी कुमार को उप विकास आयुक्त, बांका, उप सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय, संदीप शेखर प्रियदर्शी को उप विकास आयुक्त ,समस्तीपुर तथा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, किशनगंज, मनोज कुमार को जहानाबाद का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

कई जिलों में नए अपर समाहर्ता

नवादा की जिला भू अर्जन पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह को अपर समाहर्ता, बक्सर बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अनिल कुमार को निदेशक, जन शिक्षा सह अपर सचिव शिक्षा विभाग, इजतबा हुसैन को संयुक्त सचिव, सांस्थिक वित्त शाखा, राजीव रंजन को संयुक्त सचिव, श्रम संसाधन, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के उप सचिव सुमन प्रसाद साह को अपर समाहर्ता, कटिहार, गया के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गया, राजीव को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, गया।

पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे अमित कुमार को अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पश्चिम चंपारण, दुर्गेश कुमार को अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, मुजफ्फरपुर, अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, सारण, नीरज कुमार दास को अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी, दरभंगा व सहायक निदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, प्रभात कुमार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर के रूप में पदस्थापित किया गया है।

उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, अखिलेश कुमार सिंह को अपर सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, उप विकास आयुक्त, जहानाबाद, पारितोष कुमार को अपर समाहर्ता, गया, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे विशाल आनंद को नगर जिला दंडाधिकारी, पटना, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डा. संजीव कुमार सज्जन को वरीय उप समाहर्ता, कैमूर, अमित कुमार को वरीय उप समाहर्ता, बांका, विकास कुमार को वरीय उप समाहर्ता, खगड़िया, भूमि सुधार उप समाहर्ता, मंझौल, कहकशां को कार्यपालक पदाधिकारी, अजीमाबाद अंचल, पटना नगर निगम, भूमि सुधार उप समाहर्ता, हवेली खड़गपुर, प्रीति सिन्हा को विशेष कार्य पदाधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग, विशेष कार्य पदाधिकारी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पुण्य तरू को कार्यपालक पदाधिकारी, पाटलिपुत्र अंचल, पटना नगर निगम तथा वरीय उप समाहर्ता, गोपालगंज, राधाकांत को अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण) गोपालगंज बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- 'नीतीश के लिए दरवाजे खुले हैं...', Lalu Yadav के ऑफर पर क्या बोले सम्राट; विजय सिन्हा ने किया इस ओर इशारा

ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Yatra: अब फुल एक्शन में नजर आएंगे तेजस्वी यादव! जनता की अदालत में दिखाएंगे 17 महीने का लेखा-जोखा