नेपाल में तबाही, बिहार में हाई अलर्ट: अमित शाह ने सम्राट चौधरी से की बात; CM ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग
नेपाल में तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई है, जिसमें 384 यात्री लापता हैं और 7 ...और पढ़ें

बिहार में गंडक नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी
HighLights
नेपाल में बाढ़ से 384 यात्री लापता, 7 की मौत।
बिहार में गंडक नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
राज्य ब्यूरो, पटना। नेपाल में तिब्बत सीमा से लगे रासुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ के बाद 384 यात्री लापता हैं, जिनमें 105 भारतीय शामिल बताए गए हैं।
वहीं, 7 लोगों की मौत की भी खबर है। नेपाल की इस भयावह स्थिति के बाद बिहार में गंडक नदी को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
नेपाल की तबाही के बाद बिहार सरकार अलर्ट
संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। आपात स्थिति से निपटने के लिए NDRF को भी तैयार किया जा रहा है।
CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक
मुख्यमंत्री ने ‘संकल्प’ सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए।
गंडक किनारे के जिलों को किया गया अलर्ट
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत संवेदनशील जिलों में प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
तटबंधों पर होगी दिन-रात निगरानी
मुख्यमंत्री ने बांधों और तटबंधों की लगातार निगरानी तथा रात में विशेष पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं। कमजोर हिस्सों की पहचान कर तत्काल जरूरी कार्रवाई करने को भी कहा गया है।
लाउडस्पीकर से लोगों को किया जाएगा सतर्क
संवेदनशील इलाकों में प्रशासन लाउडस्पीकर और माइक के जरिए लोगों को संभावित खतरे की सूचना देगा। जरूरत पड़ने पर NDRF और SDRF की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नेपाल में त्रिशूली नदी उफनाई, गंडक को लेकर बिहार में हाई अलर्ट; CM सम्राट चौधरी बोले- हाईलेवल टीम कर रही मॉनिटरिंग
यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 7 लोगों की मौत, 105 भारतीय समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता
