एनडीए नेताओं ने ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी-अद्भुत होगी तीन फरवरी की रैली
तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की रैली आयोजित है। रैली को एेतिहासिक बताया जा रहा है। पटना में ज्वाइंट प्रेस कांफ्रेंस कर एनडीए के नेताओं ने इसकी जानकारी दी।
पटना, जेएनएन। एनडीए की संकल्प रैली तीन फरवरी को आयोजित है। इससे पहले आज एनडीए के घटक दलों के नेताओं ने पटना में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर लोगों को इसकी तैयारियों की जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, लोजपा के पशुपति नाथ पारस और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह मौजूद थे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने रैली से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि एक बार फिर से केंद्र में एनडीए की ही सरकार बनेगी। संकल्प रैली से देश में अलग संदेश जाएगा। उन्होंने बताया कि नीतीश और पासवान रैली को संबोधित करेंगे। सभी लोग रैली में आने को आतुर हैं। कहा कि लोगों ने खुद रैली में आने का मन बनाया है। तीनों पार्टी के बड़े नेता सभा को संबोधित करेंगे।
पशुपति पारस ने कहा कि ये रैली बेहद महत्वपूर्ण है।यह रैली सब रैली से अलग होगी। देश में जो माहौल है, उससे सभी लोग परिचित हैं। ट्रेन, बस, ऑटो पर सवार होकर लोग रैली में आएंगे।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि एनडीए की इस संकल्प रैली से देश में बड़ा सन्देश जाएगा। बिहार की तस्वीर बदली है, 3 मार्च को संकल्प रैली सबसे अदभुत होगी। पूरा गांधी मैदान भरा रहेगा।
बता दें कि तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में एनडीए की बड़ी रैली होने वाली है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एनडीए के बड़े नेता भी शिरकत करेंगे। सीएम नीतीश कुमार और रामविलास पासवान समेत कई दिग्गज हैं जो इस मंच पर एक साथ दिखेंगे।
सबसे खास ये है कि इस दिन वर्ष 2010 में लुधियाना में हुई एनडीए की रैली के 9 साल के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार किसी राजनीतिक मंच से अपना संबोधन देंगे। जाहिर है ये रैली हाईप्रोफाइल है. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था भी हाईप्रोफाइल रखी गई है।
इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा व्यस्था को लेकर खास तैयारी की गई है। भारी संख्या में जनसमूह के शामिल होने की संभावना के मद्देनजर अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।