Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर महागठबंधन से आगे NDA, टॉप पर CM नीतीश

लोकसभा चुनाव की एक लड़ाई ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर भी होगी यह तय है। ऐसे में नेताबों की ट्विटर और फेसबुक पर फॉलोइंग महत्‍वपूर्णहो जाती है। इस मामले में नीतीश कुमार टॉप पर हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 25 Mar 2019 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2019 11:35 PM (IST)
लोकसभा चुनाव: सोशल मीडिया पर महागठबंधन से आगे NDA, टॉप पर CM नीतीश
पटना [सौरभ पांडेय]। लोकसभा चुनाव परिणाम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और महागठबंधन में कौन किस पर भारी पड़ेगा, यह तो 23 मई को पता चलेगा लेकिन सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में राजग के दिग्गज नेता महागठबंधन के शूरमाओं पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर फॉलोअर्स के मामले में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी हैं। तीसरे पायदान पर राजद नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हैं। देखना होगा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया पर कौन किस पर भारी पड़ेगा।
पांच पर भारी तीन दिग्गज
राजग के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बात करें से जदयू से नीतीश कुमार, भाजपा से सुशील कुमार मोदी और लोजपा से रामविलास पासवान हैं। वहीं, महागठबंधन के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता राजद से लालू-तेजस्वी, कांग्रेस से मदन मोहन झा, राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) से उपेंद्र कुशवाहा और हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) से जीतनराम मांझी हैं।
यदि राजग के उक्‍त तीनों की दिग्गजों के फॉलोअर्स को जोड़ दिया जाए तो वह महागठबंधन के पांचों प्रमुख नेताओं के फॉलोअर्स की कुल संख्या से अधिक है। राजग के तीन शीर्ष नेताओं के ट्विटर पर 8.7 लाख और फेसबुक पर 29 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जबकि महागठबंधन के पांच प्रमुख दिग्गज नेताओं के ट्विटर पर करीब 6.40 लाख और फेसबुक पर 22.50 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।
जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव भी सोशल मीडिया में सक्रिय हैं। उनके ट्विटर पर 28 हजार तो फेसबुक पर करीब 78 हजार फॉलोअर्स हैं ।
बिहार में प्रमुख दलों के सोशल मीडिया फालोअर्स:एक नजर
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
ट्विटर
नीतीश कुमार : 4.7 लाख
सुशील कुमार मोदी : 1.8 लाख
रामविलास पासवान : 2.27 लाख
फेसबुक
नीतीश कुमार : 15.15 लाख
सुशील कुमार मोदी : 13 लाख
रामविलास पासवान : 93.63 हजार
महागठबंधन
ट्विटर
लालू प्रसाद : 4.6 लाख
तेजस्वी यादव : 1.5 लाख
मदन मोहन झा : 15.2 हजार
उपेंद्र कुशवाहा : 14.7 हजार
जीतनराम मांझी : 4 हजार
फेसबुक
लालू प्रसाद : 9.85 लाख
तेजस्वी यादव : 12.24 लाख
मदन मोहन झा : 16.35 हजार
उपेंद्र कुशवाहा : 58.5 हजार
जीतनराम मांझी : 5 हजार 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.