विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

NCP ने तीसरा मोर्चा को किया बाय, अकेले लड़ेगी बिहार विस चुनाव

By Amit AlokEdited By:
Published: Thu, 15 Oct 2015 03:21 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2015 07:43 PM (IST)

बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर तीसरे मोर्चे में दरार आ गई है। मोर्चे के प्रमुख घटक एनसीपी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर सियासी हलके में सनसनी पैदा कर दी है।

News Article Hero Image

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर तीसरे मोर्चे में दरार आ गई है। मोर्चे के प्रमुख घटक एनसीपी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर सियासी हलके में सनसनी पैदा कर दी है।

आज पटना में एनसीपी नेता तारिक अनवर ने घोषणा की कि पार्टी बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी। तारिक ने कहा कि उन्होंने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के उस भाषण से नाराज होकर यह फैसला लिया है, जिसमें उन्होंने (मुलायम सिंह यादव) बीजेपी की तारीफ की थी।

विदित हो कि तीसरे मोर्चे में मुलायम की समाजवादी पार्टी एक प्रमुख घटक है। इसमें पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी भी शामिल है। तारिक अनवर की माेर्चा छोड़ने की घोषणा के पहले तक एनसीपी भी इसमें शामिल थी।

बहरहाल, नाराज तारिक को मनाने में मोर्चा के वरीय नेता लगे हुए हैं। ऐसे में एनसीपी वाकई मोर्चा से अलग होकर चुनाव लड़ेगी या नहीं, यह अाने वाले समय में स्पष्ट हो पाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।