Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: '4 जून को जब मतगणना होगी...', टिकट फाइनल होने के बाद क्या बोले NDA प्रत्याशी; RJD ने अब तक नहीं खोले पत्ते

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 11:59 AM (IST)

    नवादा लोकसभा सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी ने खुशी जाहीर की है। पहले इस सीट पर चंदन सिंह ने जीत दर्ज की थी। वह पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी के साथ थे। अब तक महागठबंधन की तरफ से इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है।

    Hero Image
    नवादा सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर को बनाया प्रत्याशी

    डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। नवादा सीट से भाजपा ने विवेक ठाकुर पर इस बार भरोसा जताया है। होली के मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे देश में चुनाव का रंग छा गया है और उसपर होली का रंग जनता के सामने और भी अच्छे आ चुका है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि इस होली के साथ चुनावी होली भी होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि फिर से एक बार भाजपा की सरकार बनने वाली है। फिर से जनता के बीच काम करने वाली सरकार का गठन होगा। विवेक ठाकुर ने आगे कहा कि आज पहली होली है। 4 जून को जब मतगणना होगी तो देश की जनता दोबारा होली खेलेगी।

    महागठबंधन ने अभी तक नहीं खोले पत्ते

    बता दें कि जहां एनडीए ने नवादा सीट पर विवेक ठाकुर को हरी झंडी दी है। वहीं, महागठबंधन ने अभी तक इस सीट अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इससे पहले, एनडीए से चंदन सिंह ने इस सीट पर जीत दर्ज कर थी। पिछले चुनाव में वह लोजपा कैंडिडेट थे। इस बार भाजपा के खाते में यह सीट गई है। 

    उधर, सीट बंटवारे (Seat Sharing Bihar) से पहले ही सहयोगी दलों ने बिहार में कुछ सीटों पर अपना कैंडिटेट फाइनल करना शुरू कर दिया है। राजद (RJD) ने 10 से अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशियों को हरी झंडी दे दी है। अब सीपीआई(एम) ने भी खगड़िया सीट पर एक उम्मीदवार को फाइनल कर दिया है।  

    यह भी पढ़ें-

    Chirag Paswan: चाचा पशुपति पारस फिर आएंगे NDA में? चिराग पासवान ने दे दिया बड़ा हिंट, बोले- गठबंधन के भीतर...

    Bihar Politics: 'टिकट देने के पीछे...', बात तो Lalu Yadav की थी; मगर Nitish Kumar पर सवाल खड़े कर गए मांझी?

    comedy show banner
    comedy show banner