विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवरात्र पर पटना और प्रयागराज के बीच चलेगी मेमू स्पेशल ट्रेन, विंध्याचल सहित इन स्टेशनों पर स्टॉपेज

Published: Fri, 09 Oct 2026 11:20 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने शारदीय नवरात्र मेले में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पटना-प्रयागराज के बीच अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन।

  2. यह ट्रेन 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी, श्रद्धालुओं को लाभ।

  3. नवरात्र में विंध्याचल धाम जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

जागरण संवाददाता, पटना। शारदीय नवरात्र मेले में विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना और प्रयागराज के बीच अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

ट्रेन का परिचालन 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन होगा। इससे पटना, आरा, बक्सर, डीडीयू, मिर्जापुर और विंध्याचल समेत रास्ते के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन संख्या 04182 प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल प्रयागराज से प्रतिदिन सुबह 11:15 बजे चलेगी और रात 8:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

रास्ते में यह नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, डीडीयू, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04181 पटना-प्रयागराज मेमू मेला स्पेशल पटना जंक्शन से रात 9 बजे चेलेगी।

यह दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, चुनार, मिर्जापुर, विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड और नैनी स्टेशन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

रेलवे के इस फैसले से नवरात्रि के दौरान विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन अनारक्षित होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रेनें रद से अधर में फंसे यात्री, लाखों का हुआ नुकसान; अचानक बढ़ा बसों का किराया