विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की सौगात, 5 जोड़ी ट्रेनें रुकेंगी; देखें पूरी ड‍ि‍टेल

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:16 PM (GMT+05:30)

रेलवे ने नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्थित मां शारदा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच जोड़ी ...और पढ़ें

पटना से चलने वाली ट्रेनों का मैहर में अस्थायी ठहराव। सांकेत‍िक तस्‍वीर

पटना से चलने वाली ट्रेनों का मैहर में अस्थायी ठहराव। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. मैहर में मां शारदा मंदिर के लिए विशेष ठहराव।

  2. पांच जोड़ी ट्रेनों को मिलेगा पांच मिनट का अस्थायी ठहराव।

  3. पटना, मुजफ्फरपुर, रक्सौल की ट्रेनें भी शामिल हैं।

जागरण संवाददाता, पटना। नवरात्रि मेले में मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है।

पांच मिनट का यह ठहराव अक्टूबर में निर्धारित तिथियों पर प्रभावी रहेगा। इनमें पटना, मुजफ्फरपुर और रक्सौल से चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि डाउन दिशा में 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक मैहर में दोपहर 3:05 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे रवाना होगी।

पटना, मुजफ्फरपुर और रक्सौल से आने-जाने वाली ट्रेनों को भी ठहराव

11045 कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को शाम 5:20 बजे पहुंचकर 5:25 बजे खुलेगी। 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 10:40 बजे पहुंचकर 10:45 बजे रवाना होगी।

17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को सुबह 10:40 बजे पहुंचेगी, जबकि 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक दोपहर 3:05 बजे पहुंचकर 3:10 बजे प्रस्थान करेगी।

मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्‍सप्रेस 12 से 19 अक्‍टूबर तक 

वहीं, अप दिशा में 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक सुबह 11:40 बजे, 11046 धनबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस 12 से 19 अक्टूबर तक रात 10:25 बजे और 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 10 से 17 अक्टूबर तक सुबह 11:25 बजे मैहर पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का प्रस्थान क्रमशः पांच मिनट बाद होगा। इसके अलावा 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे तथा 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 14 से 21 अक्टूबर तक सुबह 8:15 बजे मैहर पहुंचेगी।

दोनों ट्रेनें पांच मिनट के ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना होंगी। इससे मेले के दौरान श्रद्धालुओं को मैहर पहुंचने में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें- आरा-बक्‍सर से धनबाद का सफर होगा आसान, पटना जंक्शन गए बिना चलेंगी ट्रेनें; 7 घंटे में पहुंचने की तैयारी