Move to Jagran APP

फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध जारी: पटना में ब्राह्मण समुदाय का प्रदर्शन, रद करने पड़े शो

फिल्‍म आर्टिकिल 15 का देशभर में विरोध जारी है। ब्राह्मण समुदाय इसके खिलाफ है। इसी कड़ी में पटना में भी इसका विरोध हो रहा है। इस कारण यहां शो रद करने पड़े हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 10:28 PM (IST)
फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध जारी: पटना में ब्राह्मण समुदाय का प्रदर्शन, रद करने पड़े शो
फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध जारी: पटना में ब्राह्मण समुदाय का प्रदर्शन, रद करने पड़े शो
पटना [जेएनएन]। फिल्‍म 'आर्टिकल 15' का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर पटना में दिख रहा है। विरोध के कारण इस चर्चित फिल्म का प्रदर्शन पटना में रोक दिया गया। जातिवाद जैसे सामाजिक विषय पर बनीं इस फिल्म का ब्राह्मण समुदाय से लेकर करणी सेना तक काफी समय से विरोध कर रहे हैं। उनके अनुसार फिल्म में ब्राह्मण समुदाय की नकारात्‍मक छवि दिखायी गयी है। हालांकि, फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा और अभिनेता आयुष्मान खुराना ने स्‍पष्‍ट किया है कि इसमें ब्राह्मणों या किसी अन्य जाति की नकारात्‍मक छवि बनाने की कोशिश नहीं की गई है।
माना जा रहा है कि फिल्म में बदायूं में चर्चित दुष्कर्म व हत्याकांड को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। जबकि, बदायूं कांड में पुलिस रिकॉर्ड में ऐसा कुछ भी नहीं है। आरोप है कि फिल्म के जरिए ब्राह्मणों को बदनाम करने की कोशिश की गई है।

विरोध के कारण रद करने पड़े शो

भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के नेता व कार्यकर्ता शनिवार की दोपहर गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित मोना सिनेमा के बाहर जमा हो गए। उन्‍होंने शो को रद करने की मांग की। उधर, पाटलिपुत्र-कुर्जी रोड स्थित 'सिनेपोलिस' के बाहर बीच सड़क पर कार्यकर्ता शो बंद करने की मांग को ले धरना पर बैठ गए। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। विरोध को देखते हुए दोनों जगह शो रद करने पड़े।
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्‍म
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्ट‍िफिकेशन (CBFC) ने इस फिल्म को यूए (UA) सर्ट‍िफिकेट दिया है। फिल्‍म शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.