Move to Jagran APP

बिहारः उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश के रहते कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, आरसीपी को लेकर कही बड़ी बात

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जितनी उपलब्धि हासिल की है उसकी गिनती नहीं हो सकती। जितना उन्होंने किया उतना हम लोगों तक पहुंचा दें हमारी पार्टी दोगुनी बड़ी हो जाएगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Jul 2021 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 18 Jul 2021 08:12 PM (IST)
जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और बिहार के सीएम उपेंद्र कुशवाहा। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने जितनी उपलब्धि हासिल की है उसकी गिनती नहीं हो सकती। जितना उन्होंने किया उतना हम लोगों तक पहुंचा दें हमारी पार्टी दोगुनी बड़ी हो जाएगी। नीतीश कुमार के प्रति आज भी लोगों में वही आस्था है।

loksabha election banner

कुशवाहा ने कहा कि लोगों में यह विश्वास है कि नीतीश कुमार के रहते उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। हमलोगों के खिलाफ साजिश होती रहेगी पर हमें साजिश करने वालों से लड़ना है। लोग यह कहते हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हमारी बात नहीं होती पर हमलोगों के बीच कम से कम आधा दर्जन बार बातें हुई हैं। 

नीतीश के नेतृत्व में जेपी-लोहिया की विरासत आगे बढ़ रही: बशिष्ठ

जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने इस मौके पर कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम जेपी-लोहिया की विरासत को आगे बढ़ा रहे। जदयू के हर कार्यकर्ता को यह मालूम होना चाहिए कि किस नीति और किन कार्यक्रमों पर हम चल रहे।

हमें अपने उपलब्धियों के बल पर लोगों को जोड़ना है : विजय चौधरी

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हमें अपनी उपलब्धियों के बल पर लोगों को जोडऩा है। जिस राजनीतिक परिपेक्ष्य और परिस्थिति में हम काम कर रहे उसका भी ध्यान रखना है।

नीतीश राजनीति और शासन प्रणाली को बदल दिया : अशोक

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार की राजनीति और शासन प्रणाली को बदल कर रख दिया। उन्हें मात्र 24 हजार करोड़ रुपये का बिहार मिला था जिसे आज उन्होंने 2 लाख, 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर दिया।

हमेशा बड़ा लक्ष्य बनाते हैं नीतीश : संजय झा

जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस मौके पर नीतीश कुमार हमेशा बड़ा टारगेट बनाते हैैं। बड़ा सपना देखते हैैं। बिहार की जनता से उन्होंने जो वादा किया उसे पूरा किया। आपदा के समय इन्होंने जैसी संवेदनशीलता दिखायी है उसकी कोई तुलना नहीं। इन्होंने साबित कर दिया है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीडि़तों का है। 

शीघ्र ही जदयू संगठन ऐप मूल्यांकन की लांचिंग : उमेश कुशवाहा

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इस मौके पर कहा कि जदयू शीघ्र ही संगठन एप मूल्यांकन को लांच करेगा। हमें अभी से ही चुनाव की तैयारी करनी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.