मोदी सरकार ने अमेजन से ली 60 हजार करोड़ रुपए की रिश्वत, पटना में कांग्रेस ने जड़ा ये बड़ा आरोप
Bihar Politics मोदी सरकार ने अमेजन से अनुकूल आनलाइन बाजार बनाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये लिए हैं। यह आरोप पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने लगाए हैं। वे पटना में थे और कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेस से बात कर रहे थे।
पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: मोदी सरकार ने अमेजन से अनुकूल आनलाइन बाजार बनाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये लिए हैं। यह आरोप पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने लगाए हैं। सहाय ने कहा कि अमेजन व छह अन्य कंपनियों ने मिलकर अपने हित में कानून बनाने के लिए यह रकम रिश्वत के रूप में दी। कंपनियों ने यह बात स्वीकार भी की है। उन्होंने कहा यही वो सरकार है जो यूपीए सरकार के वक्त 45 फीसद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर गला फाड़ती थी आज इसे बढ़ाकर शत प्रतिशत कर दिया है। गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारों की संख्या और 14 करोड़ बढ़ गई है।
फेरी वाले और छोटे दुकानदार हो जाएंगे बर्बाद
उन्होंने कहा कि अमेजन का कारोबार बढ़ने से फेरी वाले और छोटे दुकानदार बरबाद हो जाएंगे। भूखमरी का शिकार हो जाएंगे। गरीबों की रोजी-रोटी छीनने की मोदी सरकार की यह साजिश है। सहाय ने कहा के केंद्र की मोदी सरकार की नई आर्थिक नीति है खाएंगे, खिलाएंगे और लूट मचाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में मदन मोहन झा, राजेश राठौर, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, कुंतल कृष्ण, अमिता भूषण मौजूद रहीं।
- खाएंगे खिलाएंगे लूट मचाएंगे यह मोदी की नई आर्थिक नीति है : सहाय
- सहाय का आरोप मोदी सरकार ने अमेजन से लिए साठ हजार करोड़ रुपये
- गरीब की रोजी-रोटी छीनने की साजिश रचने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार