Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP के नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए स्पीकर, एक ही कार्यकाल में 3 अध्यक्ष चुनने का रिकॉर्ड बनाएगा सदन

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 06:20 PM (IST)

    Bihar Politics नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के Floor Test से पहले तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष अवधबिहारी चौधरी को अध्यक्ष के आसन से हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े थे। अवधबिहारी चौधरी को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। अवधबिहारी की जगह अब भाजपा के नंद किशोर यादव गुरुवार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष पद ग्रहण करेंगे।

    Hero Image
    BJP के नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधानसभा के नए स्पीकर। (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के नंद किशोर यादव गुरुवार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनेंगे। सदन में उनके निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके साथ ही बिहार विधानसभा के किसी एक कार्यकाल में सबसे अधिक अध्यक्ष बनने का रिकार्ड भी 17वीं विधानसभा के नाम दर्ज हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अध्यक्ष पद की वर्तमान रिक्ति को भरने के लिए 13 फरवरी के दोपहर तक नामांकन करने का समय था। नंद किशोर यादव को छोड़ कर किसी अन्य का नामांकन नहीं आया।राजग के 15 विधायकों ने अलग-अलग उनके नाम का प्रस्ताव दिया है। हर एक प्रस्तावक के साथ एक अनुमोदक भी हैं।

    अविश्वास प्रस्ताव के बाद रिक्त हुई थी विस अध्यक्ष की कुर्सी

    राजद के अवध बिहारी चौधरी के विधानसभा अध्यक्ष से हटने के कारण यह रिक्ति हुई है। 12 फरवरी को चौधरी के विरुद्ध पेश अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ था। प्रस्ताव के पक्ष में 125 और विपक्ष में 112 वोट पड़े थे।

    तीसरी बार हो रहा अध्यक्ष का निर्वाचन

    2020 के विधानसभा चुनाव के बाद तीसरी बार अध्यक्ष का निर्वाचन हो रहा है। 25 नवंबर 2020 को भाजपा के विजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष बने। उनका कार्यकाल 24 अगस्त 2022 तक रहा।

    25 अगस्त को 2022 को अवध बिहारी चौधरी अध्यक्ष बने। 12 फरवरी को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। 17वीं विधानसभा में अध्यक्ष बदलने का भी रिकॉर्ड बन रहा है। इससे पहले नौवीं विधानसभा (1985-90) में शिवचंद्र झा और मो. हिदायतुल्लाह खां अध्यक्ष बने थे।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: RJD ने संजय यादव और मनोज झा को राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार

    यह भी पढ़ें: Social Media पर प्यार का इकरार और फिर फरार..., छोटी उम्र में इश्क के चक्कर में बर्बाद हो रहे बिहार के किशोर

    यह भी पढ़ें: Bihar: AIMIM नेता हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, सात लोगों पर FIR; मर्डर में राजद के बड़े नेताओं के शामिल होने की आशंका