Move to Jagran APP

बिहार में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित, तेजस्वी के आश्वासन पर माने कर्मी, दिन-रात चलेगी सफाई

राज्य भर के नगर निगम नगर परिषद और नगर पंचायत कर्मियों की 11 दिनों से चल रही हड़ताल स्थागित हो गई। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम रोजगार देने के पक्ष में हैं। आपलोग हड़ताल वापस लीजिए।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Tue, 06 Sep 2022 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 06 Sep 2022 09:38 PM (IST)
बिहार में नगर निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित, तेजस्वी के आश्वासन पर माने कर्मी, दिन-रात चलेगी सफाई
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव। जागरण आर्काइव।

जागरण संवाददाता, पटना : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के आश्वासन पर राज्य भर के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत कर्मियों की 11 दिनों से चल रही हड़ताल स्थागित हो गई। बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम रोजगार देने के पक्ष में हैं। आपलोग हड़ताल वापस लीजिए। उन्होंने कहा कि आपकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे। उप मुख्यमंत्री के आश्वासन पर हड़ताल को स्थगित कर दी गई है। सभी कर्मी बुधवार की सुबह से कार्य पर आ जाएंगे।  बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने बताया कि तेजस्वी यादव हमसब के साथ हैं। सभी मांगों को उन्होंने गंभीरता से सुना। 

loksabha election banner

दो दिनों में पटना को बना देंगे स्वच्छ 

पटना नगर निगम के प्रशासक अनिमेश कुमार पराशर ने बताया कि दो दिनों में पटना शहर को स्वच्छ बना दिया जाएगा। गली-गली से कचरे के ढेर को हटा दिया जाएगा। कचरे वाले स्थल पर चूना-ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाएगा। दिनरात कार्य चलेगा। सभी कार्यपालक पदाधिकारियों को सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। 

आज से डोर टू डोर कचरा उठेगा

डोर टू डोर कचरा का उठाव आज से होने लगेगा। पटना नगर निगम के सभी 75 वार्डों में डोर टू डोर कचरा उठाव शुरू हो जाएगा। आउटसोर्स कर्मी अब बिना भय के कचरा उठाएंगे। आउटसोर्स कर्मी हड़ताल में शामिल नहीं थे। उसके बाद भी डोर टू डोर कचरा उठाव का कार्य ठप था।

मौर्यलोक परिसर में व्यवसाय बाधित

पटना नगर निगम मुख्यालय मौर्यलोक में हड़ताली कर्मियों के धरना प्रदर्शन के कारण व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था। धारा 144 लागू रहने के बाद भी निगम के हड़ताली कर्मी मौर्या टावर के गेट पर जमे रहे। पटना सदर के अनुमंडल दंडाधिकारी ने सोमवार की शाम धारा 144 लागू करने संबंधित आदेश जारी किया था। इसके बाद भी कर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.