विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूर्य मंदिर में धमाके की तैयारी कर रहा था मुखिया, 4 साथियों समेत हुआ गिरफ्तार

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 27 Oct 2017 11:15 AM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2017 11:07 PM (IST)

सहरसा जिले में एक पंचायत के मुखिया राहुल राज को उसके चार सहयोगियों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सूर्य मंदिर में धमाके की तैयारी कर रहा था मुखिया, 4 साथियों समेत हुआ गिरफ्तार
सूर्य मंदिर में धमाके की तैयारी कर रहा था मुखिया, 4 साथियों समेत हुआ गिरफ्तार

पटना [जेएनएन]।  बुधवार की देर रात सहरसा जिले के सदर थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई में बम विस्फोटक पदार्थ के साथ महिषी प्रखंड के पस्तपार पंचायत के मुखिया राहुल राज को उसके चार सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। ये सभी सफारी गाड़ी से भाग रहे थे कि पुलिस ने दबोच लिया।

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई से सूर्य मंदिर कंदाहा में फैलाने वाली दहशत को रोकने में पुलिस कामयाब हो गयी।

गुरुवार को सदर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि बिना नंबर की सफाई गाड़ी को गस्ती गाड़ी द्वारा रुकने का इशारा दिया गया. लेकिन गाड़ी नहीं रोकी गयी।

जिसके बाद अरुणित इंडेन गोदाम के पास बायपास सड़क पर पुलिस द्वारा गाड़ी को घेर तलाशी ली गयी। जिसमें डिस्टिल वॉटर, माचीस, डब्बा, बारुद, रस्सी, कांटी, शीशा सहित विस्फोटक से जुड़े कई चीजें व 35 हजार नगर राशि बरामद की गयी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।