Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: इधर तेजस्वी उपचुनाव में बिजी, उधर मुकेश सहनी ने कर दिया बड़ा एलान, RJD के लिए खतरे की घंटी?

    Updated: Tue, 05 Nov 2024 08:53 AM (IST)

    Bihar News विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने पार्टी के छठे स्थापना दिवस पर बड़ा एलान करते हुए कहा कि वीआईपी को अब 4 नहीं 40 विधायकों की पार्टी बनाया जाएगा सहनी ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता बनाए रखने और अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। मुकेश सहनी के एलान से बिहार की सियासत में भूचाल आ सकता है।

    Hero Image
    मुकेश सहनी ने विधानसभा उपचुनाव से पहले दिया बड़ा बयान (जागरण)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी के छठे स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी है। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा उपचुनाव से पहले एक ऐसा टारगेट सेट कर दिया है जिससे बिहार की सियासत में खलबली मच सकती है। आरजेडी की टेंशन भी बढ़ सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीआईपी को 4 नहीं 40 विधायकों की पार्टी बनाया जाएगा: मुकेश सहनी

    उधर तेजस्वी यादव उपचुनाव में व्यस्त हैं इधर मुकेश सहनी ने एक बड़ा टारगेट सेट करते हुए कहा कि वीआईपी को चार नहीं 40 विधायकों की पार्टी बनाया जाएगा। मुकेश सहनी के इस एलान से आरजेडी जरूर असहज हो सकती है।

    उन्होंने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताया और कहा कि उनकी मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि पार्टी आगे बढ़ रही है।

    मुकेश सहनी ने कहा कि पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी अपने मकसद को लेकर संघर्षरत है। हमने तय किया है कि हम गरीबों, पिछड़ों, दलितों का अधिकार लेकर ही दम लेंगे। कम संसाधनों के बाद भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आज हम लोग उस स्थान पर पहुंच गए हैं जहां से समाज के सभी वर्गों का साथ मिल रहा है। इसलिए अब चार नही 40 विधायकों को जीत दिलाने तक पहुंचना है।

    मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

    मुकेश सहनी ने कार्यकर्ताओं से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया और कहा एकजुटता बनाएं रखें। पार्टी के स्थापना दिवस पर वीआइपी प्रमुख अपने समर्थकों के साथ तालाब में उतरे और मछली पकड़ी। इस दौरान उन्होंने कई अन्य मछलियों के साथ 40 किलोग्राम की मछली भी पकड़ी।

    मुकेश सहनी ने 40 किलो की मछली पकड़ी

    कौन हैं मुकेश सहनी

    बता दें मुकेश सहनी विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। मुकेश सहनी का जन्म 31 मार्च 1981 को दरभंगा जिले के अफजाला गांव में हुआ था। वह निषाद (मल्लाह) समुदाय से आते हैं, जो बिहार में एक प्रमुख पिछड़े वर्ग है।

    सहनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ की थी, लेकिन बाद में उन्होंने विकासशील इनसान पार्टी की स्थापना की। वह 2019 के आम चुनाव में खागड़िया से चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। हालांकि, 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने 4 सीटें जीतकर लोगों को चौंका दिया था।

    मुकेश सहनी पहले मुंबई में भी काफी संघर्ष कर चुके हैं। बाद में उन्हें जबरदस्त सफलता मिली। उन्होंने मुंबई में फिल्म सेट बनाने का काम शुरू किया था।

    Bihar Politics: जनसुराज ने RJD के साथ कर दिया खेला, लालू की पार्टी में मची खलबली; फोन कॉल से हुआ खुलासा

    Nitish Kumar : CM नीतीश ने अचानक इस दिग्गज नेता का छू लिया पैर, संभालने पहुंचे विजय कुमार चौधरी; पढ़ें पूरा मामला