विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muharram 2021: प्रतिबंध के बावजूद गोपालगंज में निकाला गया जुलूस, 56 लोगों पर एफआइआर

By Vyas ChandraEdited By:
Published: Sat, 21 Aug 2021 03:55 PM (IST)

Muharram 2021 कबिलासपुर में मुहर्रम पर जुलूस निकालने के मामले मेंं 56 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें ...और पढ़ें

मुहर्रम का जुलूस निकालने पर प्राथमिकी। प्रतीकात्‍मक फोटो
मुहर्रम का जुलूस निकालने पर प्राथमिकी। प्रतीकात्‍मक फोटो

थावे (गोपालगंज), संवाद सूत्र। Muharram 2021: थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर में शुक्रवार को प्रतिबंध के बावजूद मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। प्रशासन ने कोविड 19 को देखते हुए जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन  प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर कबिलासपुर में जुलूस निकाले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दंडाधिकारी के रूप में  तैनात बीसीओ दीपक कुमार तथा पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने थावे थाना में 16 लोगोंं को नामजद समेत 56 अन्‍य को आरोपित किया गया है।  
कोरोना महामारी के कारण जुलूस पर लगाया गया था प्रतिबंध
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) को देखते हुए सरकार से जारी गाइडलाइन के अनुसार जिला प्रशासन ने जुलूस निकालने तथा सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। जिसे देखते हुए लोगों को मुहर्रम पर जुलूस नहीं लगाने की अपील की गई थी। थाना में हुई शांति समिति की बैठक में भी मुहर्रम तथा महावीरी अखाड़ा जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगाने की जानकारी दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद थावे के कबिलासपुर में शुक्रवार को मुहर्रम पर जुृलूस निकाला गया। इस मामले में दंडाधिकारी के रूप में  तैनात बीसीओ दीपक कुमार व पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार ने कार्रवाई की है। 
रोकने के बावजूद नहीं माने और करते रहे प्रदर्शन

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मुहर्रम के दिन वे लोग पुलिस बल के साथ के कबिलासपुर मेंं तैनात थे। शुक्रवार की शाम पांच बजकर 30 मिनट पर 50 से 60 लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर पहुंचे और ढोल नगाड़े की आवाज पर प्रदर्शन करने लगे। बार बार मना करने पर वे लोग नहीं मानें। दर्ज प्राथमिकी में इनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें मोहम्मद आलम, चांद अली, फिरोज आलम, नजरे आलम, जुनैद अली, आजाद अली, बाबूजान मियां, रब्बे आलम, साबील, भोलू, अब्दुल, साजिद अली, शाहिद व तबरेज आलम शामिल हैं।