पटना के दानापुर में रूह कंपा देने वाली वारदात, मां-बेटी का हाथ-पैर बांध चाकू से रेता गला Patna News
पटना के दानापुर इलाके में शनिवार की सुबह मां-बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले दोनों के हाथ-पैर बांधे फिर वारदात को अंजाम दिया।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 08:26 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 08:26 AM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में शनिवार की सुबह-सुबह हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। पटना के दानापुर में मां और बेटी की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने दोनों का हाथ-पैर बांधा फिर चाकू से गला रेतकर जीवन लीली समाप्त कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए हैं। सूचना पर एएसपी दानापुर थाने की पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंच गए हैं। घटना किन कारणों से हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक दानापुर के गाभताल देवी मंदिर गली इलाके में रामधारी सिंह की पत्नी सीमा देवी (45) और उनकी पुत्री तिलोत्मा (22) रहती थीं। बेटा रांची में रहकर नौकरी करता है। कई दिनों से सीमा और तिलोत्मा घर में अकेले थे। बेटे ने बताया कि दो दिन से उसकी घर में मां और बहन से बात नहीं हो पा रही थी। अनहोनी पर शनिवार की सुबह रांची से लौटकर घर पहुंचा तो माजरा ही अलग था। घर का दरवाजा बाहर से बंद था।
अंदर जाने पर देखा कि मां और बहन का खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा है। दोनों के हाथ बंधे थे। उनकी गर्दन चाकू से रेती गई थी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर दानापुर थाने के पुलिस पहुंच गई है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। एएसपी ने बताया कि चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। वारदात किन कारणों से हुई अभी ये स्पष्ट नहीं है।
इसी साल फरवरी में हुई थी शादी
गाभताल देवी मंदिर गली में रहने वाले रामधारी सिंह ने अपनी बेटी तिलोत्मा की शादी इसी साल फरवरी महीने में मुकुल कुमार से की थी। मुकुल पटना के संपत चक का रहने वाला था। वो पहले से शादीशुदा था। बताया जाता है कि शादी के कुछ दिनों बाद से तिलोत्मा और मुकुल साथ में नहीं रह रहे थे। दोनों का किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें