पटना की गंगा में डूबने से मां-बेटी की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जमकर काटा बवाल Patna News
पटना के सीढ़ी घाट में गंगा में नहाने आईं मां-बेटी डूब गईं। हादसे के कुछ देर बाद दोनों का शव पानी से निकाला गया। हादसे के बाद मृतक के परिजन हंगामा करने लगे।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 02:26 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 02:26 PM (IST)
पटना, जेएनएन। राजधानी में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने आईं मां-बेटी डूब गईं। पानी में अनियंत्रित होते देख लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े पर जबतक उन्हें बाहर निकाला जाता दोनों की सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिजन प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा आक्रोशित हो गए। सड़क जामकर जमकर हंगामा किया।
घटना नगर थाना के सीढ़ी घाट पर गंगा स्नान के दौरान हुई। बताया जाता है कि दलिसमनचक गांव की रहने वाली मृतक मां और बेटी रोज सीढ़ी घाट पर स्नान करने के लिए आती थीं। शनिवार जन्माष्टमी के अवसर पर दोनों पूजा-पाठ की सामग्री लेकर आई थीं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में बहाव काफी तेज था। दोनों गहरे पानी में जाने के कराण नहाने के दौरान अनियंत्रित हो गईं। कुछ लोगों की नजर पड़ी तो बचाने के लिए दौड़े पर उनका कुछ पता नहीं चला। काफी देर बाद दोनों का शव पानी से निकाला गया। परिजनों का आरोप है कि घाट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम उपलब्ध नहीं थे।
जिस कारण काफी देर तक दोनों पानी में ही रहे। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने कचहरी चौक के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें