Move to Jagran APP

Monsoon 2023: बिहार में 13-14 जून तक दस्तक देगा मॉनसून, कम बारिश की है संभावना

Monsoon 2023 प्री-मॉनसून बारिश ने बीते कुछ दिनों के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी-पानी का प्रभाव बने होने से तापमान में गिरावट आई है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerPublished: Sun, 28 May 2023 04:30 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 04:30 AM (IST)
13-14 जून तक बिहार में मॉनसून के दस्तक देने का अनुमान।

जागरण संवाददाता, पटना: प्रदेश में बीते एक सप्ताह से वर्षा की गतिविधियां अधिक रहीं। सोमवार से इसका प्रभाव कम होगा। दिन व रात के तापमान में दो से पांच डिग्री तक की वृद्धि होगी। अगले महीने मॉनसून की दस्तक होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मॉनसून के दौरान प्रदेश में सामान्य व सामान्य से कम वर्षा की संभावना है।

loksabha election banner

जून में दस्तक देगा मॉनसून

मॉनसून के चार जून तक केरल और 13-14 जून तक बिहार में दस्तक देने का अनुमान है। जून में अल नीनो का असर दिखाई पड़ेगा। जून में औसत वर्षा का मानक 167.7 मिमी है, जबकि मॉनसून अवधि में सामान्य वर्षा 1017.2 मिमी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अल नीनो का प्रभाव जून से प्रभावी हो जाएगा। वर्तमान में ईएनएसओ स्थितियां पूरे भूमध्य रेखीय प्रशांत क्षेत्र में मौजूद हैं।

प्री-मॉनसून वर्षा होने से तापमान में आई गिरावट

प्री-मॉनसून वर्षा ने बीते कुछ दिनों के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आंधी-पानी का प्रभाव बने होने से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के बक्सर के ब्रह्मपुर में सर्वाधिक 48.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना में 17.6 मिमी वर्षा हुई।

क्या है अल नीनो?

समुद्र के तापमान व वायुमंडलीय परिस्थितियों में बदलाव की वजह से समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा हो जाता है. इसी समुद्री घटना को अल नीनो कहा जाता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.