Move to Jagran APP

बिहार में मानसून पड़ा कमजोर, 20 तक सताएगी उमस भरी गर्मी

दक्षिण- पश्चिम मानसून राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कमजोर पड़ गया है जिसकी वजह से बिहार के कई जिलों में 20 अगस्त तक उमस भरी गर्मी सताएगी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 10:18 AM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 11:43 PM (IST)
बिहार में मानसून पड़ा कमजोर, 20 तक सताएगी उमस भरी गर्मी
बिहार में मानसून पड़ा कमजोर, 20 तक सताएगी उमस भरी गर्मी

पटना [जेेएनएन]। दक्षिण- पश्चिम मानसून राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार को पटना सहित राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। 20 अगस्त तक उमस भरी गर्मी सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार मानसून बिहार के पड़ोसी राज्यों में सक्रिय रहेगा। इस कारण कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना रहेगी। 

loksabha election banner

गुरुवार को पटना में सुबह आद्र्रता 85 प्रतिशत रहने के कारण उमस भरी गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान बढ़कर 33.5 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

बीते 24 घंटे के दौरान पटना और आसपास के इलाके में 30.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। गया में 14.6 एमएम और पूर्णिया में 15.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर में 5 एमएम, भभुआ और छपरा में 4-4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 19 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में मानसून की हलचल के कारण गंगा के तटीय क्षेत्र में बारिश होने की संभावना रहेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.