Move to Jagran APP

बिहार में मौसम ने बदली करवट: बढ़ा तापमान, 11 अगस्त से फिर होगी बारिश

बिहार में मौसम ने फिर करवट बदली है औऱ मानसून के कमजोर पड़ने के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 11 अगस्त से मानसून के फिर सक्रिय होने के आसार हैं।

By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 04:08 PM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 11:12 PM (IST)
बिहार में मौसम ने बदली करवट: बढ़ा तापमान, 11 अगस्त से फिर होगी बारिश
बिहार में मौसम ने बदली करवट: बढ़ा तापमान, 11 अगस्त से फिर होगी बारिश
पटना [जेएनएन]। बिहार में 10 अगस्त तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में 11 अगस्त तक कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बिहार में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त तक मानसून सक्रिय होने की संभावना है। 

शुक्रवार को पटना और आसपास के इलाके में धूप निकलने के साथ तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

गया का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

मौसम विभाग द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों तक मानसून कमजोर होने के कारण प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.