Move to Jagran APP

लौटने लगा मानसून, फिर चढ़ा राजधानी का पारा

दक्षिण-पश्चिम मानसून सूबे से लौटने लगा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:00 PM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:00 PM (IST)
लौटने लगा मानसून, फिर चढ़ा राजधानी का पारा
लौटने लगा मानसून, फिर चढ़ा राजधानी का पारा

पटना। दक्षिण-पश्चिम मानसून सूबे से लौटने लगा है। वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन बिहार से आगे निकलकर हिमालय के तराई इलाके में पहुंच गई है। ट्रफ लाइन सूबे से बाहर जाने के कारण प्रदेश के वातावरण में एक बार फिर से गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया।

loksabha election banner

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल स्थानीय कारणों से प्रदेश के कुछ इलाके में रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। लेकिन धीरे-धीरे मानसून प्रदेश से लौटने लगा है। सामान्यत: 30 सितंबर तक मानसून प्रदेश से लौटने लगता है। प्रदेश में मानसून की बारिश कम होने से वातावरण में गर्मी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को दोपहर में तीखी धूप होने से उमस काफी बढ़ गई।

सामान्य से 5 डिग्री ऊपर पारा :

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आजकल सामान्यत: राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। लेकिन शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में 35 डिग्री सेल्सियस होने पर उमस काफी बढ़ गई। क्योंकि वातावरण में पहले से ही काफी नमी है। शुक्रवार को जैसे ही धूप तेज हुई वातावरण की नमी उष्मा में बदल गई और उमस से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। शनिवार को भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को पटना, गया एवं भागलपुर में कोई बारिश नहीं हुई। गर्मी से लोग परेशान रहे।

- 35 पार पहुंचा राजधानी का अधिकतम तापमान

- उमस ने बढ़ाई राजधानीवासियों की परेशानी

-------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.