हॉट मोना ने मनु से रिश्ते पर कही ये बातें, बिग बॉस के घर के किए खुलासे
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में मनु से अपने रिश्ते की बाबत बताया है। साथ ही बिग बॉस के घर के कई बड़े खुलासे भी किए हैं। आप भी जानिए।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से बाहर आने के बाद अंदर के कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि शो के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस के घर में ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी के बाद बाहर निकलने के बावजूद उन्हें कुछ बुरा नहीं लगा, क्योंकि ससुराल पहुंचने की जल्दी थी। खुद की तुलना हॉट सनी लियोन से किए जाने पर मोना ने कहा कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है।
मोना ने कहा कि बिग बॉस के घर में उनकी मनु और मनवीर से अधिक पटती थी। दोनों ने उन्हें खास सपोर्ट किया। वे दोनों नहीं होते बिग बॉस में टिकना मुश्किल था। मनु द्वारा मोना की पीठ पीछे बुराई को लेकर मोना बोलीं कि यह तो उनकी आदत है, लेकिन कभी मेरे लिए बुरा नहीं चाहते थे। उन्होंने बिग बॉस के घर में कई बड़ी लड़ाइयों में सपोर्ट किया।
यह भी पढ़ें: हॉट मोनालिसा ने छोड़ा बिग बॉस का घर, शादी के लिए कहा थैंक्यू
मनु से अपनी नजदीकियों की खबरों की बाबत मोना ने कहा कि जब आप हर समय घर में किसी के साथ बंद रहते हैं तो दोस्त बन ही जाते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। और कोई बात नहीं।
यह भी पढ़ें: 'लॉलीपॉप लागू लू...' फेम है यह अभिनेता, अब हॉलीवुड जाने का इरादा
प्रियंका सबसे बुरी, स्वामी ओम को समझना मुश्किल
मोना ने कहा कि प्रियंका जग्गा बिग बॉस के घर की सबसे बुरी सदस्य है। स्वामी ओम के बारे में कहा कि उनको समझना बहुत मुश्किल है। मोना के अनुसार ओम उन्हें बेटी की तरह मानते थे, लेकिन उनके मूड का पता नहीं चलता था।
यह भी पढ़ें: 30 साल की हुईं हॉट आम्रपाली, जानिए शादी को लेकर क्या है इरादा
पब्लिसिटी के लिए नहीं की शादी
'बिग बॉस' के घर में ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह से शादी करने वाली मोनालिसा ने कहा कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं, जैसा कि कुछ लोगों ने कहा है। मोना ने कहा, 'मुझे पब्लिसिटी के लिए शादी करने की जरूरत नहीं। दुखद है कि लोगों को यह प्रचार का हथकंडा लगता है।'
अब बॉलीवुड में भी जाने का इरादा
बिग बॉस से बाहर होने के बाद अब मोना अपनी लंबित फिल्मों पर काम करेंगी। बॉलीवुड से अगर अच्छे प्रस्ताव आते हैं तो उनपर भी काम करने का इरादा है। मोना खुद को केवल भोजपुरी फिल्मों तक सीमित नहीं रखना चाहतीं।