विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में फिर से लड़कियों से छेड़खानी के वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 09 Feb 2019 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 10 Feb 2019 10:49 PM (IST)

बिहार में एक बार फिर से लड़कियों से छेड़खानी के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ताजा मामले गया ...और पढ़ें

बिहार में फिर से लड़कियों से छेड़खानी के वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस
बिहार में फिर से लड़कियों से छेड़खानी के वीडियो वायरल, एक्शन में पुलिस

पटना [जेएनएन]। बिहार में फिर से नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के वीडियो वायरल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहली घटना गया जिले की है, जहां एक नाबालिग लड़की से मनचले मारपीट और छेड़खानी कर रहे हैं। दूसरी घटना जहानाबाद की है, जहां एक नाबालिग लड़की से तीन युवक छेड़खानी कर रहे हैं। दोनों वीडियो को देखकर पुलिस एक्शन में आ गयी है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।
गया में लड़की से मारपीट और छेड़खानी
गया में कुछ मनचले एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट व छेड़खनी करते हैं। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सुनसान इलाके में एक नाबालिग लड़का और एक लड़की दिखाई दे रहे हैं। मनचले दोनों के नाम पूछते हैं औऱ पिटाई व छेड़छाड़ करने लगते हैं। वायरल वीडियो को देखकर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और मनचलों की तलाशी शुरू कर दी है। 
जहानाबाद में भी मारपीट व छेड़खानी का वीडियो वायरल
जहानाबाद जिले में भी एक नाबालिग लड़की से छेड़खानी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो को देखकर संज्ञान लिया है और इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
जहानाबाद के एसडीपीओ पीबी श्रीवास्तव ने कहा है कि हमने वीडियो को देखा है और इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो में तीन युवक एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। जल्द ही इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। 
कहा जा रहा है कि पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों की पहचान भी कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इसके साथ ही पुलिस छेड़खानी की शिकार हुई उस लड़की की भी तलाश कर रही है। ताकि उसकी निशानदेही पर छेड़खानी करने वाले सभी युवकों को गिरफ्तार किया जा सके।
जानकारी के मुताबिक, वीडियो जहानाबाद के मखदुमपुर का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्कूली छात्रा से कई युवक छेड़खानी कर रहे हैं। इस दौरान सभी युवक छात्रा के दोस्त को पकड़ लेते हैं और उससे छेड़खानी शुरू करने लगते हैं। लड़की चिल्लाती है लेकिन दरिंदें उसे बुरी तरह से नोंचते रहते हैं। 
पहले भी हो चुकीं ऐसी घटनाएं
बता दें कि पिछले साल मई महीने में भी जहानाबाद में ही एक युवती के साथ छेड़खानी करने का वीडियो वायरल हुआ था और पुलिस ने वीडियो के आधार पर इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद पटना जिले के  मसौढ़ी थाना क्षेत्र का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें चार लड़के एक प्रेमी युगल को पकड़ कर युवती के साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश कर रहे थे।