पटना के मोकामा में खौफनाक वारदात, कुएं से बरामद हुईं 2 किशोरों की लाशें; इलाके में फैली दहशत
मोकामा के बरहपुर इलाके में एक पुराने कुएं से दो किशोरों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ...और पढ़ें

पटना के मोकामा में खौफनाक वारदात, कुएं से बरामद हुईं 2 किशोरों की लाशें
HighLights
मोकामा के बरहपुर में कुएं से दो किशोरों के शव मिले।
पुलिस को हत्या की आशंका, गहन जांच शुरू की गई है।
दो अन्य लापता लोगों की तलाश तेज, गुत्थी सुलझाने का प्रयास।
संवाद सूत्र, मोकामा (पटना)। मोकामा के बरहपुर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक पुराने कुएं से दो किशोरों के शव बरामद किए गए। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम और दहशत का माहौल है।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को इन मौतों के पीछे किसी गहरी साजिश और हत्या की आशंका नजर आ रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं।
सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी कोमल मीणा पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस बीच, घटना से जुड़े दो अन्य लापता लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है, ताकि इस गुत्थी को सुलझाया जा सके और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।