Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anant Singh के खिलाफ एक्शन की तैयारी! बाढ़ में भारी संख्या पुलिसबल तैनात, दूसरे पक्ष का आरोपी सोनू गिरफ्तार

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 01:18 PM (IST)

    पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में सोनू सिंह को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब अनंत सिंह पर भी एक्शन की तैयारी है।

    Hero Image
    मोकामा फायरिंग मामले में एक्शन में पुलिस

    जागरण संवाददाता, बाढ़ (पटना)। मोकामा के पंचमहला थानांतर्गत नौरंगा जलालपुर गांव में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गिरोह के बीच हुई गोलीबारी की घटना में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। दोनों आरोपितों को बाढ़ थाना लेकर आया गया है। वहीं अब इस पूरे मामले में पुलिस अनंत सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो लोगों की हुई गिरफ्तारी

    मोकामा में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने सोनू सिंह को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है। पटना ग्रामीण एसपी ने की दो लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    अनंत सिंह का समर्थक रौशन (फाइल फोटो)

    भारी संख्या में बाढ़ पहुंचे सशस्त्र बल

    पटना पुलिस अब अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। प्रतिशोध में हुई फायरिंग के बाद भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल बाढ़ पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अनंत सिंह अपने गांव लदमा से निकल गए हैं।

    मोकामा में पूर्व विधायक और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई फायरिंग में अब तक क्या-क्या हुआ

    22 जनवरी

    • नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और बदमाश सोनू-मोनू गैंग के बीच फायरिंग हुई। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच 50-60 राउंड फायरिंग की गई।

    23 जनवरी

    • गुरुवार को इस पूरे मामले में मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाने में 3 एफआईआर दर्ज कराई गईं। पूर्व विधायक अनंत सिंह और समर्थकों के खिलाफ भी पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में FIR दर्ज कराई गई।

    24 जनवरी

    • मोकामा प्रखंड के पंचमहला थाने के नौरंगा-जलालपुर गांव में शुकवार की सुबह एक बार फिर फायरिंग की खबर सामने आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोली का खाली खोखा बरामद किया।
    • पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार सुबह सोनू-मोनू गैंग के सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अनंत सिंह के समर्थक रौशन को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब अनंत सिंह पर भी एक्शन की तैयारी है।

    अनंत सिंह का आरोप

    अनंत सिंह ने फायरिंग मामले में कहा कि वे सुबह जनता की शिकायत सुन रहे थे। इस दौरान कुछ लोग रोते हुए उनके पास आये।

    उन्होंने बताया कि सोनू-मोनू ने मारपीट कर घर से बाहर कर दिया और ताला लगा दिया। गरीब आदमी से पैसा मांगता है।

    इस बारे में डीएसपी से फोन पर बात करने के बाद पंचमहला थाना भेजा था, मगर वहां सुनवाई नहीं हुई। इस घटना के बाद सोनू-मोनू को समझाने के लिए कुछ आदमी को उसके घर भेजा तो गोली चला दी।

    मोनू का आरोप

    मोनू ने कहा कि पुराने मुंशी मुकेश से ईंट भठ्ठा का हिसाब कर बही-खाता बंद करने को कहा था, मगर वह अनंत सिंह के पास चला गया। इसके बाद अनंत सिंह ने मामले की जानकारी नहीं ली और मेरे घर आ गए। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान घर में महिलाएं और बच्चे भी थे। बच्चे के बगल से गोली गुजरी।

     मोकामा प्रखंड में हुई बुधवार को हुई फायरिंग मामले में आरोपी मोनू (फाइल फोटो)

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आया

    Bihar News: '68 की उम्र में 34 वाले से भिड़ेंगे तो...', अनंत सिंह पर हुई गोलीबारी मामले में मोनू का बड़ा दावा