Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar News: अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, कई राउंड फायरिंग हुई; सोनू-मोनू गैंग का नाम सामने आया

    पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव की है जहां कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने अनंत सिंह पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस दौरान मोकामा के पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

    By Vidya sagar Edited By: Mukul Kumar Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:12 PM (IST)
    Hero Image
    मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला

    संवाद सहयोगी, बाढ़। मोकामा प्रखंड के नौरंगा-जलालपुर गांव में बुधवार को मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और बदमाश सोनू-मोनू गैंग के बीच जमकर फायरिंग हुई है।

    इस फायरिंग में मोकामा के पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे डीएसपी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

    सोनू-मोनू गैंग ने घर पर जड़ दिया था ताला

    • जानकारी के अनुसार, सोनू-मोनू गैंग ने गांव के एक परिवार के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर कर ताला जड़ दिया था। इस मामले की सूचना मिलने पर अनंत सिंह गैंगस्टर के घर आ धमके।
    • अनंत सिंह को घर पर देख दोनों भाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। डीएसपी राकेश कुमार ने सोनू- मोनू के घर पर ही फायरिंग की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके से तीन खोखे भी बरामद किए हैं।
    • फायरिंग की घटना में पूर्व विधायक बाल-बाल गच गए। घटना के बाद से गांव में भारी तनाव है। गांव में कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है।

    विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे अनंत सिंह

    पूर्व विधायक अनंत सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इसी दौरान नौरंगा जलालपुर गांव में आम लोगों से मिली कुछ शिकायतों के निराकरण को लेकर वे वहां पहुंचे थे। ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी दौरान गांव के ही कुछ अपराधियों ने फायरिंग की। हालांकि, फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की 50-60 राउंड फायरिंग की गई है।

    शहनौरा निवासी उदय यादव के गर्दन में गोली लगी है, जो जख्मी हैं। उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उदय यादव अनंत सिंह के साथ थे।

    बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी वर्ष 2020 में राजद के टिकट पर मोकामा से विधायक बनीं थी। वर्तमान में नीलम देवी ने जदयू को समर्थन दे रखा है।

    हमें गोलीबारी की सूचना मिली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। जिनके घर पर गोली चली उनकी तरफ से आवेदन दिया जा रहा है। पुलिस इस घटना में शामिल लोगों को चिह्नित करने में जुटी है। हमलोग साक्ष्य संग्रह कर रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।-डीएसपी राकेश कुमार

    यह भी पढ़ें-

    मकर संक्रांति पर अनंत सिंह करवाएंगे खेला, लोगों की लगेगी भीड़; बिहार से लेकर यूपी तक चर्चा

    जेल से दबंग अंदाज में बाहर निकले अनंत सिंह, पटना हाईकोर्ट ने पूर्व MLA को 2 मामलों में किया था बरी