Watch Video: मोदी जी तनिको मुंह खोलत नईखन, पीएम से मांग पर जदयू के वीडियो में मांझी का भी जिक्र
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने एक भोजपुरी गीत भी ट्वीट किया है। उक्त गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी वीडियो है। गीत बिहार की लोकधुन पर है। बोल हैं-मोदी जी भी बोलत नईखन तनिको मुंह खोलत नईखन क द बाबा कोई चमत्कार हो
राज्य ब्यूरो, पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की मांग को आम बजट के पूर्व जदयू ने फिर तीव्र किया है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शनिवार को भी यह मांग पर अपनी बात रखी। वहीं इस मुद्दे पर उन्होंने एक भोजपुरी गीत भी ट्वीट किया है। उक्त गीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी वीडियो है। गीत बिहार की लोकधुन पर है। बोल हैं-मोदी जी भी बोलत नईखन, तनिको मुंह खोलत नईखन, क द बाबा कोई चमत्कार हो, विशेष राज्य के दर्जा मांगता बिहार हो। (मोदी जी कुछ बोल नहीं रहे। मुंह नहीं खोल रहे। बाबा कोई चमत्कार कर दें। बिहार विशेष राज्य का दर्जा मांग रहा)
अन्यायपूर्ण बंटवारा व भ्रष्टाचार से खाली सरकारी खजानों की स्थिति में मा. मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में #बिहार बाढ़-सुखाड़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से लड़ते हुए भी तीव्रता से आगे बढ़ा है।#विशेष_राज्य #देश_के_प्रधान_बिहार_पर_दें_ध्यानhttps://t.co/m1TmerB9sy pic.twitter.com/SBUyYtQnRm
— Rajiv Ranjan (Lalan) Singh (@LalanSingh_1) January 21, 2022
हर साल सूखा पड़े, आवेला बाढ़ हो...
इस पूरे गीत में यह भी जिक्र है कि आखिर बिहार क्यों मांग रहा विशेष राज्य का दर्जा। बोल हैं- हर साल सूखा पड़े, आवेला बाढ़ हो, अंखिया के सोझा रहे दु:ख के पहाड़ हो। (हर साल सूखा पड़ता है, आंखों के सामने दुख का पहाड़ दिखता है) फिर दोहराया है कि - क द बाबा कोई चमत्कार हो। नीतीश कुमार के कई वीडियो हैं इसमें जिसमें वह विशेष राज्य के दर्जा को ले हुए आयोजन में दिख रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि हम नेता जीतनराम मांझी का भी इस वीडियो में जिक्र है। उनके बारे में यह कहा गया है- भिड़ल बाड़न जीतन बाबू, कब आई बहार हो। बता दें कि एनडीए में साथी जदूय काफी दिनों से बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहा है। अब वीडियो जारी कर पार्टी ने बताया है कि बिहार को क्यों इसकी जरूरत है।