विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में फिर दिखा भीड़ का अंधा ‘इंसाफ’, तीन मवेशी चोरों को इतना मारा कि थम गईं सांसें Chhapra News

By Akshay PandeyEdited By:
Published: Fri, 19 Jul 2019 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 10:33 PM (IST)

बिहार के छपरा में गुरुवार की देर रात घर में मवेशी चोरी करने घुसे चार युवकों को गृहस्वामी ने पकड़ ...और पढ़ें

बिहार में फिर दिखा भीड़ का अंधा ‘इंसाफ’, तीन मवेशी चोरों को इतना मारा कि थम गईं सांसें Chhapra News
बिहार में फिर दिखा भीड़ का अंधा ‘इंसाफ’, तीन मवेशी चोरों को इतना मारा कि थम गईं सांसें Chhapra News

छपरा, जेएनएन। जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात मवेशी चोरी की नीयत से घर में घुसे चार अपराधियों को परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद चारों की पिटाई की जाने लगी। घर वालों का हाथ जब थक गया तो आस-पड़ोस के लोगों को पीटने के लिए दावत दे दी। इस दौरान तीन को ग्रामीणों ने इतना मारा की उनकी मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नौशाद कुरैशी, राजू नट और विदेश नट के रूप में हुई है। जबकि, एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी है। उसका इलाज बनियापुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
इधर, मृतकों के परिजनों ने दोषियों को निर्दोष बताते हुए बवाल कर दिया। जिस गांव से मवेशी चोरी करने का आरोप था उसी गांव के एक युवक को पकड़कर मृतक के परिजन पीटने लगे। जिसपर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गया है।
गुरुवार की रात राजबली राम के दालान से मवेशी चोरो ने तीन बकरियां चोरी कर लीं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर फरार हो गए और किसी को खबर नहीं लगी। रात में परिजन जगे तो शोर-शराबा शुरू हो गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। कुछ देर बाद सभी सोने चले गए। इसी बीच मवेशी चोर दोबारा उसी घर को निशाना बनाने के लिए घुस गए।




अभी वो दालान के बाहर बंधी भैस को खोलने का प्रयास कर ही रहे थे कि मवेशियों के शोर से घरवालों की नींद टूट गई। लोग बाहर निकले तो देखा कि चार लोग भैस को जबरन खोल रहे हैं। इस पर परिजनों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस दौरान तीन को पकड़ लिया गया। जिसके बाद सभी चोरों पर टूट पड़े। जिसे जो मिला उससे चोरों को पीटा गया।
इधर नदी की तरफ भागे चौथे चोर को भी ग्रामीणों ने दबोच लिया। इस दौरान पिटाई से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो को इलाज के लिए बनियापुर रेफरल स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां तीसरे ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर बनियापुर पुलिस, जलालपुर थाना पुलिस, इसुआपुर थाना पुलिस के साथ सदर डीएसपी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।