MLC चुनाव रिजल्ट से पहले अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी, मिठाई बनाने में जुटे हलवाई
बिहार MLC चुनाव के नतीजे आने से पहले ही जदयू विधायक अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारियां शुरू ...और पढ़ें
HighLights
MLC चुनाव नतीजों से पहले अनंत सिंह के घर जश्न की तैयारी।
पटना स्नातक सीट पर जनसुराज प्रत्याशी की जीत का दावा किया।
अनंत सिंह के आवास पर मिठाई और पकवान तैयार किए जा रहे हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार MLC चुनाव 23 अक्टूबर को संपन्न हो गए। अब 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। इससे पहले ही जदयू विधायक अनंत सिंह के घर पर जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। उनके घर पर मिठाई और खाने की दूसरी चीजें तैयार की जा रही हैं।
JDU MLA अनंत सिंह इस चुनाव (Bihar MLC Election) में पटना स्नातक सीट से अपनी ही पार्टी के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ थे और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। उनका दावा है कि चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी की जीत पक्की है।
अनंत सिंह ने कहा कि जीत के बाद मिठाई देना आम बात है। जनता आएगी तो उसका नाश्ता-पानी कराया जाएगा। चुनाव से पहले जश्न पर उन्होंने कहा कि जो नियम-धर्म है, वह तो हम करेंगे ही। हम पहले ही चुनाव जीत चुके हैं। जीत के दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वोट दुकान में नहीं मिलता है, जनता भगवान है और हमें उस पर पूरा भरोसा है।
