मोकामा के बाहुबली MLA अनंत सिंह ले सकेंगे विधानसभा में शपथ, जानिए....
हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की शपथ के लिए तारीख तय करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि विधानसभा द्वारा तय की गई तिथि पर अनंत सिंह को जेल से ले जाकर शपथ दिलाई जाए।
पटना। हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष को निर्दलीय विधायक अनंत सिंह की शपथ के लिए तारीख तय करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि विधानसभा द्वारा तय की गई तिथि पर अनंत सिंह को जेल से ले जाकर शपथ दिलाई जाए। अनंत सिंह फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं।
किडनैपिंग और मर्डर के आरोप में हुए थे अरेस्ट..
सितंबर 2016 में अनंत सिंह को उनके गांव नदवां से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी MLA मर्सडीज, बग्घी से लेकर आलीशान होटल के मालिक हैं। उनपर मर्डर, किडनैपिंग जैसे मामलों के अलावा बेहिसाब संपत्ति होने के भी आरोप लगते रहे हैं। चुनाव से पहले उन्होंने जदयू से इस्तीफा दे दिया था।