जमुई छेड़खानी कांड: 'मॉरल पुलिसिंग' वाले बयान पर घिरीं मंत्री श्रेयसी सिंह, कहा- क्लिप को काटकर पेश किया गया
जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बिहार की मंत्री श्रेयसी सिंह 'मॉरल पुलिसिंग' पर अपने बयान को लेकर ...और पढ़ें
HighLights
मंत्री श्रेयसी सिंह जमुई छेड़खानी पर 'मॉरल पुलिसिंग' बयान से घिरीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बयान को संदर्भ से हटाकर दिखाया गया।
मंत्री ने कहा, असामाजिक तत्वों पर हमेशा कड़ी कार्रवाई की बात कही।
डिजिटल डेस्क, पटना। जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद बिहार सरकार की मंत्री और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह अपने बयान को लेकर घिर गई हैं। जिसमें एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था, "...मॉरल पुलिसिंग को सभ्य और शालीन तरीके से किया जा सकता है।"
हालांकि बाद में श्रेयसी ने साफ किया कि उनकी बात को संदर्भ से हटकर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि पूरी न्यूज क्लिप नहीं दिखाई गई। उस इंटरव्यू में मैंने बार-बार इस बात पर जोर दिया था कि ऐसे असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा और कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। आज भी मेरा यही रुख है।
नाबालिग के साथ अभद्रता बर्दाश्त के लायक नहीं
उन्होंने कहा, "अगर आप कोई वीडियो एडिट करके उसमें से सिर्फ एक-दो शब्द निकालकर आप अगर उस पर बयानबाजी करना चाहते हैं, तो इस पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। मैं भी जमुई और बिहार की बेटी हूं; यह मेरी नैतिक जिम्मेदारी है कि मैं हर उस बेटी के साथ खड़ी रहूं जो ऐसी सामाजिक लड़ाई लड़ रही है या ऐसे असामाजिक तत्वों के साथ अपनी लड़ाई लड़ रही है।"
अपनी टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "किसी के जीवन जीने के तरीके पर आपकी अपनी राय हो सकती है... और शायद, इसे करने का कोई बेहतर तरीका भी हो सकता है, लेकिन जिस तरह से उनके (लड़की और उसके क्लासमेट) साथ बर्ताव किया गया, वह बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं है।"
RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने श्रेयसी के बयान पर कहा था कि NDA सरकार में BJP के मंत्री अब चाहते हैं कि 'मॉरल पुलिसिंग' की आड़ में उत्पीड़न... हत्या और रेप जैसी घटनाएं 'सम्मानजनक तरीके' और कथित तौर पर 'सात्विक' ढंग से अंजाम दी जाएं?"
