विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 21 ROB के लिए भूमि अधिग्रहण तेज, मंत्री ने 7 दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश 

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:39 PM (IST)

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों में 21 रेल ओवरब्रिज परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भू-अर्जन एक सप्ताह में पूरा करें।

  2. पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज में प्रस्तावित हैं ये 21 ओवरब्रिज।

  3. महत्वपूर्ण रेलवे परियोजनाओं में अनावश्यक देरी से बचने पर जोर दिया।

राज्य ब्यूरो, पटना। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज जिलों में विशेष रेलवे परियोजनाओं के तहत प्रस्तावित 21 रेल ओवर ब्रिज के लिए चल रही भू-अर्जन की कार्रवाई को एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है।

मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को यहां हुई बैठक में चारों जिलों में प्रस्तावित 21 रेल ओवर ब्रिज की परियोजनाओं के लिए भूमि एवं भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में नार्थ फ्रंटियर रेलवे एवं कटिहार रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के साथ एनएफ रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं मुख्य अभियंता के अलावा भू-अर्जन निदेशक कमलेश कुमार सिंह तथा पूर्णिया, कटिहार, अररिया एवं किशनगंज के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी उपस्थित रहे थे।

अब ना हो देरी

डॉ. जायसवाल ने कहा कि रेलवे की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन की कार्रवाई में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

संबंधित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करें।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि इन परियोजनाओं से संबंधित भू-अर्जन की प्रक्रिया को रेलवे के साथ बेहतर समन्वय के माध्यम से निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजनाओं की प्रगति में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो और निर्धारित अवधि के भीतर काम पूरा हो जाए।

यह भी पढ़ें- बिहार के सरकारी भवनों में इलेक्ट्रिक लोड की जांच अनिवार्य, दिए गए कड़े निर्देश